राजस्थान: कांग्रेस विधायक कैलाश त्रिवेदी का निधन, हाल ही में कोरोना से हुए थे ठीक
नई दिल्ली। राजस्थान के कांग्रेस विधायक कैलाश चंद्र त्रिवेदी का सोमवार रात गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वो 65 साल के थे। भीलवाड़ा के सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक कैलाश त्रिवेदी अपने क्षेत्र का जाना पहचाना राजनीतिक चेहरा थे। अपने जीवन में वो तीन बार विधायक रहे। कैलाश त्रिवेदी फेंफडे संबधी बीमारी से जूझ रहे थे। उनको कोरोना संक्रमण भी हो गया था। हालांकि हाल ही में उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
Recommended Video

तबीयत खराब होने पर विधायक कैलाश चंद्र त्रिवेदी को जयपुर के एसएमएस अस्पताल से गुरुग्राम के लिए एयरलिफ्ट किया गया था। जहां सोमवार रात को उन्होंने आखिरी सांस ली। कैलाश त्रिवेदी के निधन पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट और दूसरी राजनीतिक हस्तियों ने गम का इजहार किया है।
सीएम अशोक गहलोत ने कैलाश त्रिवेदी की मौत की जानकारी पर ट्वीट कर लिखा, भीलवाड़ा के विधायक और कांग्रेस नेता कैलाश त्रिवेदी जी के निधन पर गहरा दुख हुआ। उनके परिवार के सदस्यों और समर्थकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। इस कठिन समय में वे मजबूत बने रहें। उनकी आत्मा को शांति मिले।
विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने लिखा, सहाड़ा विधायक कैलाश त्रिवेदी जी के देहांत का दुखद समाचार मिला। मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ हैं, ईश्वर उनकी आत्मा को मोक्ष प्रदान करें, शोक संतप्त परिवार को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति दें। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा- सहाड़ा विधायक कैलाश त्रिवेदी जी के निधन की खबर अत्यंत दुखद है। इस बेहद कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं त्रिवेदी जी के परिजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने का संबल प्रदान करें।












Click it and Unblock the Notifications