डिप्टी सीएम पद से हटाने के बाद सचिन पायलट को एक और झटका, स्पीकर ने भेजा नोटिस

सचिन पायलट को डिप्टी सीएम और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से हटाने के बाद कांग्रेस ने अब उन्हें विधानसभा से अयोग्य घोषित करने की तैयारी शुरू कर दी है...

नई दिल्ली। राजस्थान में सियासी घमासान लगातार तेज होता जा रहा है। सचिन पायलट को डिप्टी सीएम और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से हटाने के बाद कांग्रेस ने अब उन्हें विधानसभा से अयोग्य घोषित करने की तैयारी शुरू कर दी है। विधानसभा स्पीकर ने सचिन पायलट समेत कांग्रेस के 19 बागी विधायकों को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में अयोग्य ठहराने के लिए नोटिस भेजकर शुक्रवार तक जवाब मांगा है। दरअसल इस कदम के जरिए कांग्रेस विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होने की स्थिति में बहुमत के आंकड़े को कम करना चाहती है।

सचिन पायलट आज करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

सचिन पायलट आज करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

सचिन पायलट और अन्य बागी विधायकों को भेजे गए नोटिस में उनसे पूछा गया है कि उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने और कांग्रेस विधायक दल की दो बैठकों में बिना कारण बताए गैरहाजिर रहने के लिए अयोग्य क्यों नहीं ठहराया जाना चाहिए। वहीं, सचिन पायलट भी आज इस पूरे प्रकरण को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इससे पहले सचिन पायलट ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए लिखा था, 'सत्य को परेशान किया जा सकता है, लेकिन पराजित नहीं।'

कांग्रेस विधायक दल की दूसरी बैठक में भी नहीं पहुंचे पायलट

कांग्रेस विधायक दल की दूसरी बैठक में भी नहीं पहुंचे पायलट

आपको बता दें कि मंगलवार को जयपुर के फेयरमोंट होटल में कांग्रेस विधायक दल की दूसरी बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस ने सचिन पायलट से भी अपील की थी, लेकिन वो शामिल नहीं हुए। बैठक में फैसला लिया गया कि सचिन पायलट को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए कांग्रेस से बाहर किया जाए। इसके बाद कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बाहर आकर जानकारी दी कि सचिन पायलट को डिप्टी सीएम और राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है।

Recommended Video

    Rajasthan Political Crisis: Sachin Pilot का BJP में जाने से इनकार, तो क्या करेंगे? | वनइंडिया हिंदी
    सचिन पायलट के हाथ में कुछ नहीं, असली खेल भाजपा का- गहलोत

    सचिन पायलट के हाथ में कुछ नहीं, असली खेल भाजपा का- गहलोत

    कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि बैठक में 102 विधायक मौजूद थे। सचिन पायलट पर फैसला लिए जाने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस फैसले से कोई खुश नहीं है, लेकिन इन लोगों की भारतीय जनता पार्टी से सौदेबाजी हो चुकी है, जिसके चलते हमें ये फैसला लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। गहलोत ने कहा कि सचिन पायलट के हाथ में कुछ नहीं है, इस पूरे खेल के पीछे भाजपा है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+