वोट बैंक की राजनीति करने वालों को देश किसी कोने में ना घुसने दें: नरेंद्र मोदी
अजमेर। राजस्थान के अजमेर में भारतीय जनता पार्टी की रैली विजय संकल्प सभा में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मैं देश और दुनिया के लिए मैं भले ही प्रधानमंत्री हूं लेकिन भाजपा के लिए मैं कार्यकर्ता हूं। एक कार्यकर्ता के नाते पार्टी जब भी, जो भी मुझे जिम्मेदारी देती है उसको जी-जान से लगकर मैं पूरा करने का प्रयास करता हूं। आप सब मिल करके जितनी बार मुझे आने के लिए कहेंगे, जहां-जहां जाने के लिए कहेंगे, अगर छोटे से बूथ की मीटिंग के लिए कहेंगे ये कार्यकर्ता हाजिर है।

मोदी ने कहा, रोधी दल में जो मर्जी बोलने की छूट होती हो मानसिक संतुलन ना हो कोई पूछने वाला ना हो तब यात्रा बड़ी सरल होती है और तालियां भी बहुत बजती हैं। 5 साल सरकार चलाने के बाद पल-पल, पाई-पाई का हिसाब देने के लिए जनता जनार्दन के बीच जाना, यह बहुत बड़ी जनता के प्रति समर्पण भावना होती है।
पीएम ने कहा कि एक ओर वोट बैंक की राजनीति का खेल दूसरी तरफ सबका साथ-सबका विकास। इस नई राजनीति का दायित्व दोनों में जमीन आसमान का अंतर होता है जो वोट बैंक की राजनीति करते हैं उनको कभी हिंदू-मुस्लिम का खेल करने में मजा आता है। कभी अगले-पिछले का खेल करने में मजा आता है। कभी जाति-बिरादरी की राजनीति करने में मजा आता है। वोट बैंक की राजनीति करने वालो को अब हिंदुस्तान के किसी भी कोने में मत घुसने देने दीजिये वोट बैंक की राजनीति करने वाले लोगों की मानसिकता यह है, जहां मौका मिले टुकड़े करो, जहां मौका मिले दरार पैदा करो, जहां मौका मिले एक दूसरे के सामने कर दो वह लड़ते रहेंगे और एक को गले लगाकर अपना उल्लू सीधा करते रहेंगे।
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा, 50 साल कांग्रेस को मिले, जो विकास 5 साल के अंदर हमने आज देखा है वह पहले हमें कभी देखने को नहीं मिला। एक समय पर जो राजस्थान शिक्षा के क्षेत्र में 26वें स्थान पर था, वह अब दूसरे स्थान पर आ गया है।

राजे ने कहा कि 50 साल में राजस्थान में 7 मेडिकल कॉलेज बनाए गए तो पूरे राजस्थान में 5 साल के अंदर हमने 7 मेडिकल कॉलेज बनाए। हम कई साल से यमुना के पानी की राह देख रहे थे, लेकिन आपके प्रयासों से हमने जिस एमओयू पर साइन किया उससे सीकर, चूरू और झुंझुनूं को फ्लोराइड मुक्त पानी मिल सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications