जानिए राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव का पूरा शेड्यूल
Recommended Video

नई दिल्ली। चुनाव आयोग शनिवार दोपहर 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर कर दिया। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मिजोरम के साथ-साथ तेलंगाना के लिए भी चुनाव कार्यक्रम का ऐलान कर दिया गया। राजस्थान में 7 दिसंबर को विधानसभा के लिए मतदान होना है। बता दें कि, राजस्थान और तेलंगाना में एक ही तारीख में मतदान होगा। इन दोनों राज्यों में सबसे अंत में मतदान रखा गया है। पांच राज्यों को तीन हिस्सों में बांटा गया है। राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजे अन्य राज्यों के साथ 11 दिसंबर को आएंगे।

राजस्थान में 200 सीटों के चुनाव के लिए 7 दिसंबर को होगा। इनमें 142 सीटें सामान्य के लिए 33 सीटें अनुसूचित जाति के लिए और 25 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।

15 दिसबंर से पहले राजस्थान में चुनावी प्रकिया पूरी हो जाएगी। इसके साथ ही राज्य में चुनाव आचार सहिंता लागू हो गई। राजस्थान की 200 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ भाजपा के पास 163 और कांग्रेस तथा अन्य के पास 37 सीटें हैं।

राजस्थान
नोटिफिकेशन-12 नवंबर
नॉमिनेशन की आखिरी तारीख- 19 नवंबर
नॉमिनेशन की स्क्रूटनी- 20 नवंबर
नॉमिनेशन वापस लेने की आखिरी तारीख- 22 नवंबर
मतदान-7 दिसंबर
चुनाव के नतीजे- 11 दिसंबर












Click it and Unblock the Notifications