Rajasthan Election 2018: बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट, जानिए किसे कहां से मिला टिकट
जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी करते हुए रविवार शाम को 24 सीटों पर दावेदारों का ऐलान कर दिया। हालांकि, 6 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा अब भी अटकी हुई है।

चौथी सूची में डीडवाना, केकड़ी, खींवसर, करौली, बहरोड़ और कोटपूतली पर पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। बीजेपी की नई सूची में तारानगर से राकेश जांगिड़, सरदारशहर से अशोक पींचा, सुजानगढ़ से खेमाराम मेघवाल, फतेहपुर से सुनीता जाखड़, नवलगढ़ से बनवारी लाल सैनी, झुंझुनूं से राजेन्द्र भामू, लक्ष्मणगढ़ से दिनेश जोशी, सांगानेर से अशोक लाहोटी, अलवर ग्रामीण से राम कृष्ण मेघवाल, टोडाभीम से रमेश मीणा, राजगढ़ - लक्ष्मणगढ़ से विजय मीणा, कामां से जवाहर सिंह, महुआ से राजेंद्र मीणा, दौसा से शंकर शर्मा, गंगापुर सिटी से मानसिंह गुर्जर, मकराना से रूपा राम जाट, सुमेरपुर से जोराराम कुमावत, वल्लभनगर से उदय लाल डांगी, आसींद से जबर सिंह सांखला, मांडलगढ़ से गोपाल खंडेलवाल, हिंडोली से ओमेंद्र सिंह हाड़ा, बारां-अटरू से बाबूलाल वर्मा, लाडपुरा से कल्पना राजे और पीपल्दा से ममता शर्मा के नामों की घोषणा की गई है।
सांगानेर सीट बनी हॉट सीट
जयपुर की सांगानेर सीट से भाजपा ने वैश्य प्रत्याशी के रूप मे मेयर अशोक लाहोटी को उतारा है। सांगानेर ब्राहमण सीट मानी जाती है। इस सीट से भाजपा अब तक ब्राहमण प्रत्याशी को टिकट देती रही है। पहली बार वैश्य चेहरा उतारा गया है। सांगानेर सीट से भाजपा के बागी घनश्याम तिवाडी विधायक है। तिवाडी ने भाजपा छोडकर भारत वाहिनी पार्टी बनाई है। तिवाडी इस बार बीवीपी के प्रत्याशी के रूप चुनाव मैदान में है।












Click it and Unblock the Notifications