राजस्थान: भीलवाड़ा में देर रात भीषण सड़क हादसा, 9 लोगों की मौत, 15 से ज्यादा लोग घायल
राजस्थान:भीलवाड़ा में भीषण सड़क हादसा, 9 लोगों की मौत, 15 से ज्यादा लोग घायल
नई दिल्ली। राजस्थान के भीलवाड़ा में दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। सोमवार देर रात हुए इस सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई । दुर्घटना भीलवाड़ा जिले में बिगोड के पास हुई, जहां एक रोडवेज बस और जीप के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि जीप के परखच्चे उड़ गए।

वहीं घायल हुए लोगों को भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जीप में स वार सभी लोग मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के संधारा गांव के हैं, जो भीलवाड़ा में परिवार के शादी समारोह में शामिल होने आए थे। इस भीषण हादसे के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी दुख जाहिर किया हैं।












Click it and Unblock the Notifications