Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राजा बोला रात है...राहुल बजाज के बाद अब इस उद्योगपति ने पीएम मोदी पर कसा तंज

Recommended Video

    Harsh Goenka ने Modi Govt की आर्थिक नीति को कोसा, Poem के जरिए साधा निशाना। वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्‍ली। देश की घटती जीडीपी और बिगड़ते आर्थिक हालात को लेकर इन दिनों हाहाकार मचा रखा है। उद्योगपति भी अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। राहुल बजाज के बयान के बाद बायोकॉन की एमडी किरण मजूमदार ने भी मोदी सरकार पर निशाना साधा था। इस बीच अब आरपीजी समूह के मालिक और उद्योगपति हर्ष गोयनका ने भी मौजूदा आर्थिक हालात को लेकर बगैर नाम लिए मोदी सरकार पर तंज कसा है।

    राजा बोला रात है...राहुल बजाज के बाद अब इस उद्योगपति ने पीएम मोदी पर कसा तंज

    हर्ष गोयनका ने मंगलवार रात गोरख पांडे की एक मशहूर कविता ट्वीट की है। हालांकि बाद में उन्होंने अपना ट्वीट हटा लिया। लेकिन इसका स्क्रीट शॉट उपलब्ध है और सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। उन्होंने लिखा कि हालात देखते हुए कुछ पंक्तियां याद आती हैं।

    "राजा बोला रात है,

    रानी बोली रात है,

    मंत्री बोला रात है,

    संतरी बोला रात है,

    सब बोले रात है,

    यह सुबह सुबह की बात है।"

    बता दें कि हाल ही में मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में राहुल बजाज ने कहा था कि देश में इस वक्त खौफ का माहौल है, लोग सरकार की आलोचना करने से डर रहे हैं, क्योंकि लोगों में ये यकीन नहीं है कि उनकी आलोचना को सरकार में सराहा जाएगा। उद्योगपति राहुल बजाज जब अपनी बातें कह रहे थे तो उनके ठीक सामने देश के गृह मंत्री अमित शाह थे। किरण मजूमदार शॉ ने भी कहा था कि, 'उम्मीद है कि सरकार खपत और ग्रोथ को पटरी पर लाने के लिए भारतीय उद्योग जगत से संपर्क साधेगी। अभी तक हम सभी से दूरी बनाकर रखा जा रहा है और सरकार अर्थव्यवस्था को लेकर कोई आलोचना सुनना नहीं चाहती है।'

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+