राजा भैया ने लखनऊ में किया 'शक्ति प्रदर्शन', देखिए विशाल रैली की तस्वीरें

लखनऊ। निर्दलीय राजनीति छोड़कर दलगत राजनीति की शुरूआत करने वाले बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शक्ति प्रदर्शन किया। राजा भैया ने पहली बार राजधानी लखनऊ के रमाबाई मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित किया। बड़ी संख्या में आए समर्थकों के सामने उन्होंने कहा कि बलात्कार और हत्या के बाद पीड़ित को जाति के आधार पर मुआवजा नहीं मिलना चाहिए। राजा भैया ने कहा कि जाति पूछकर मुआवजा देना बंद होना चाहिए। प्रदेश की सरकार को इसपर ध्यान देना चाहिए। राजा भैया ने कहा कि आरक्षण का लाभ ले चुके IAS-IPS और अधिकारियों को आरक्षण से बाहर करके गरीबों को लाभ देना चाहिये। एससी-एसटी एक्ट पर नाराजगी जाहिर करते हुए राजा भैया ने सभी दलों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि SCST संसोधन एक्ट पर सभी राजनैतिक दल एकजुट हो गये, समानता की लड़ाई के लिय हमारी पार्टी काम करेगी। उन्होंने कहा कि वे दलित विरोधी नही हैं, दलितों को न्याय मिलना चाहिए और मुआवजा भी, लेकिन गैर दलितों को भी मुआवजा मिले ये उनका एजेंडा है। विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सेना और अर्धसैनिक जवानों के लिए काम करेगी। बता दें कि रमाबाई मैदान में होने वाली रैली के लिए राजा भैया के समर्थक बड़ी संख्या में पहुंच चुके थे। सुबह से ही रैली-स्थल पर भीड़ दिखाई दे रही थी। हर उम्र के लोग इस रैली में राजा भैया को सुनने आए थे।

raja bhaiya mega rally in ramabai ground lucknow, thousands of supporters gathered

देखिए, राजा भैया की विशाल रैली की तस्वीरें..

raja bhaiya mega rally in ramabai ground lucknow

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+