शर्लिन चोपड़ा-पूनम पांडे का खुलासा, राज कुंद्रा की वजह से आईं एडल्ट इंडस्ट्री में, शर्लिन ने कमाए 4-6 करोड़
मुंबई, 21 जुलाई। बॉलीवुड की सुपरस्टार शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। एक के बाद एक उनसे जुड़े सनसनीखेज खुलासे सामने आ रहे हैं। जिस तरह से पोर्न क्लिप की शूटिंग और उसे ऑनलाइन शेयर करने के आरोप में मुंबई क्राइम ब्रांच ने सोमवार को राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया उसके बाद एक-एक करके राज के जाल में फंसी अभिनेत्रियां सामने आ रही हैं और अपनी आप बीती बता रही हैं। बता दें कि सोमवार को राज कुंद्रा को गिरफ्तार किए जाने के बाद उन्हें 23 जुलाई तक के लिए पुलिस की कस्टडी में भेज दिया गया है।
Recommended Video

एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में लाने में का आरोप
राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडे सामने आई हैं और खुलकर राज कुंद्रा के खिलाफ बोल रही हैं। दोनों ने आरोप लगाया है कि एडल्ट इंडस्ट्री में राज कुंद्रा ही हमे लेकर आए, राज की ही वजह से हम इस एडल्ट इंडस्ट्री में आए। बता दें कि राज कुंद्रा मामले में दोनों ही अभिनेत्रियों का नाम शिकायत में सामने आया था जिसके बाद दोनों ही अभिनेत्रियों ने खुलकर अपना पक्ष रखा है।

शर्लिन ने की 4-6 करोड़ की कमाई
इस पूरे मामले में शर्लिन चोपड़ा का बयान दर्ज किया गया है जोकि काफी वायरल हो रहा है। रिपोर्ट के अनुसार शर्लिन ने अपने बयान में कहा है कि उन्हें हर प्रोजेक्ट के लिए 30 लाख रुपए राज कुंद्रा की कंपनी से मिलतेथे, उन्होंने राज कुंद्रा की कंपनी के साथ मिलकर तकरीबन 15-20 प्रोजेक्ट किए थे। यानि शर्लिन ने राज की कंपनी में काम करके तकरीबन 4-6 करोड़ रुपए की कमाई की।

2019 में भी दर्ज हो चुकी है शिकायत
एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार पूनम पांडे ने 2019 में एक शिकायत दर्ज कराई थी। दरअसल पूनम का ऐप राज कुंद्रा की फर्म आर्म्सप्राइम मीडिया ने तैयार किया था। जब पूनम ने अपने ऐप में पैसे के लेन-देन से जुड़ी कुछ दिक्कतें देखीं तो उन्होंने इस बाबत शिकायत दर्ज कराई। यही नहीं पूनम पांडे ने दावा किया है कि राज कुंद्रा की कंपनी के साथ उनका करार खत्म होने के बाद राज की कंपनी उनके वीडियो फुटेज का इस्तेमाल बिना उनकी अनुमति के कर रही थी।

एडल्ट ऐप बनाने का काम
पूनम पांडे ने राज कुंद्रा की कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके कंटेंट का इस्तेमाल कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद भी किया जा रहा है। बता दें कि राज कुंद्रा की ही कंपनी ने पूनम पांडे के अलावा शर्लिन चोपड़ा और गहना वशिष्ठ के ऐप को तैयार किया था। हालांकि इस साल की शुरुआत में राज कुंद्रा ने दावा किया था कि उन्होंने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेच दी है और उन्होंने इससे जुड़े दस्तावेज संबंधित विभाग को सौंप दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications