जोगी कांग्रेस को फिर बड़ा झटका, पूर्व विधायक डोमेंद्र भेड़िया ने भी छोड़ी पार्टी

रायपुर। जिस तरह से जोगी कांग्रेस से नेताओं का मोहभंग हो रहा है, लगता है चुनाव तक पार्टी पूरी तरह से बिखर जाएगी। जनता कांग्रेस यूथ विंग के प्रदेशाध्यक्ष विनोद तिवारी के पार्टी छोड़ने के बाद आज बालोद जिले के पूर्व विधायक डोमेंन्द्र भेडिय़ा ने जोगी कांग्रेस को अलविदा कह कांग्रेस में शामिल हो गए। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में डोमेंद्र भेड़िया ने पीसीसी चीफ भूपेश बघेल और शीर्ष कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान किया।

raipur former mla domendra bhediya left the congress

डोमेन्द्र भेड़िया बालोद क्षेत्र से आते हैं। वे पूर्व में डौंडीलोहारा से विधायक रह चुके हैं। अजीत जोगी की ओर से नई पार्टी बनाने के बाद वे उनके साथ चल गए थे। लेकिन अब वे चुनाव से पहले फिर से कांग्रेस में वापस आ गए हैं। भेड़िया डौंडीलोहारा विधानसभा सीट से टिकट के प्रबल दावेदार थे। उन्हें जमीनी पकड़ वाला आदिवासी नेता माना जाता है। उनके जाने से आदिवासी वोटर्स छिटक जाएंगे। इस हिसाब से इसे जोगी कांग्रेस के लिए बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है।

डोमेन्द्र भेड़िया पूर्व विधायक होने के साथ-साथ आदिवासी समाज के एक कद्दावर नेता हैं। वह सुलझे हुए और सहज व्यक्तित्व के हैं, उनसे जो मजबूती जनता कांग्रेस को मिली थी वह कहीं ना कहीं कम होती नजर आएगी बहरहाल स्थिति चाहे जो भी हो पर कांग्रेस को अपना एक पुराना साथी मिल चुका है जिससे कांग्रेस में खुशी की लहर लौट आई है।

कल ही विनोद तिवारी ने भी छोड़ा था जोगी का साथ

एकदिन पहले ही पीसीसी चीफ भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर जोगी कांग्रेस के यूथ विंग के प्रदेशाध्यक्ष ने विनोद तिवारी ने भी सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी छोड़ दी थी। उन्होंने जोगी कांग्रेस पर भाजपा से मिले होने का आरोप लगाया था। पार्टी में लगातार इस्तीफे की झड़ी पर जोगी कांग्रेस का कहना है कि भाजपा-कांग्रेस डरी हुई है इसलिए उनकी पार्टी को तोड़ने की कोशिश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+