तमिलनाडु: नीलगिरी के कुन्नूर-मेट्टुपालयम और कोठागिरी-मेट्टुपालयम राजमार्ग पर 10 से अधिक जगहों पर लैंडस्लाइड
Tamil Nadu rain: तमिलनाडु के चेंगलपट्टू के कई हिस्सों में बारिश हुई। नीलगिरी जिली में भी बारिश के चलते कुन्नूर-मेट्टुपालयम राष्ट्रीय राजमार्ग और कोठागिरी-मेट्टुपालयम राजमार्ग पर 10 से ज्यादा जगहों पर भूस्खलन हुआ। सूचना के बाद बहाली का काम जारी है।
आज छुट्टी की हुई घोषणा
एम. अरुणा, नीलगिरी जिला कलेक्टर ने बताया कि क्षेत्र में भारी बारिश के कारण, कुन्नूर और कोटागिरी के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में आज (24 नवंबर) छुट्टी की घोषणा की गई है।

सरकार ने की सतर्क रहने की अपील
बताते चलें कि तमिलनाडु में पिछले कई दिनों से भारी बारिश हो रही है। ऊंचाई औऱ निचले इलाकों की जगह अन्य इलाकों में सरकार ने सतर्कता बरतने की अपील की है। कई इलाकों में भूस्खलन की भी सूचना मिली है। लोगों को भारी बारिश के चलते काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
राजधानी दिल्ली की बात करें तो सुबह से ही यहां कोहरा छाया रहा और प्रदूषण के चलते हवा की क्वालिटी में सुधार नहीं आया है। ठंड में भी थोड़ा इजाफा हुआ है। राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तो अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस है। बताया जा रहा है कि आने वाले समय में ठंड और भी बढ़ सकती है।












Click it and Unblock the Notifications