घने कोहरे की चादर में लिपटी दिल्ली में लुढ़का पारा , इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। इस वक्त सर्दी का प्रकोप पूरे उत्तर भारत में जारी है, राजधानी दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाया हुआ है, यहां सुबह का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। भारतीय मौसम विभाग ने एक दिन पहले ही कहा था कि दिल्ली में सर्दी अब अपना खौफनाक रूप दिखाएगी इसलिए उसने लोगों को सतर्क रहने के लिए बोला था। बता दें कि केवल दिल्ली ही नहीं पूरे उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी है।

Recommended Video

    Weather Update: पहाड़ों के Snowfall से Delhi में लुढ़का पारा, Fog में लिपटी Delhi | वनइंडिया हिंदी
    शीतलहर और कोहरे ने किया लोगों को तंग

    शीतलहर और कोहरे ने किया लोगों को तंग

    पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर पूरे उत्तर भारत पर पड़ रहा है। शीतलहर और कोहरे ने अब लोगों को तंग करना शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़ में इन दिनों जमकर सर्दी पड़ रही है तो वहीं कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी हो रही है, तो वहीं स्नोफॉल उत्तरखंड में भी जारी है, जिसके कारण कई जगहों पर पारा माइनस में पहुंच गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि आज उत्‍तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्‍सों में कोहरा छाया हुआ है।

     इन राज्यों में भारी बारिश की आशंका

    इन राज्यों में भारी बारिश की आशंका

    जहां सर्दी ने नार्थ इंडिया को तंग किया हुआ है, वहीं दूसरी ओर दक्षिण भारत के कई राज्यों में आज हल्की से भारी बारिश की आशंका है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराइकल, केरल और लक्षद्वीप में आज भारी बारिश हो सकती है तो वहीं दूसरी ओर ओडिशा, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय में हल्की बारिश होने के आसार हैं।

    भीषण बारिश की आशंका

    भीषण बारिश की आशंका

    तो वहीं स्काईमेट ने कहा है कि आज और कल अंडमान व निकोबार, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, रायलसीमा, तेलंगाना और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में बारिश होने की आशंका है तो वहीं दिल्ली में मौसम काफी ठंडा रहेगा, शीतलहर चलेगी और कोहरा छाया रहेगा और भारत के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री नीचे जा सकता है ,जिससे गलन बढ़ेगी और लोगों को भारी ठंड का सामना करना पड़ेगा।

    यह पढ़ें: बर्फबारी की दिलकश तस्वीरों को देखने के लिए यहां करें क्लिक

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+