Delhi: छठ स्पेशल ट्रेन का जायजा लेने अचानक रेलवे स्टेशन पहुंचे अश्विनी वैष्णव, यात्रियों से की बात
Railway Minister Ashwini Vaishnaw: दिवाली के बाद अब छठ का पर्व नजदीक है। यूपी, बिहार-झारखंड सहित उत्तर भारत के राज्यों में छठ पर बड़ी संख्या में लोग अपने घरों पर त्योहार मंनाने के लिए जाते हैं। इस बार यात्रियों के भार के देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का खास बंदोस्त किया है।
इस बीच अचानक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पहुंचे गए, जहां उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों से भी बातचीत की। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए रेल मंत्री ने कहा कि त्योहारों के लिए 3 गुना विशेष ट्रेनें चलाई गई हैं।

गुरुवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे और यात्रियों से बातचीत की। रेल मंत्री पहले ट्रेन के अंदर चढ़े फिर यात्रियों से व्यवस्थाओं के साथ बारे में पूछा।
यात्री संतुष्ट हैं- रेल मंत्री
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस साल विशेष त्योहार के लिए विशेष ट्रेन की व्यवस्था की गई है। पिछले कई महीनों से प्लनिंग की जा रही थी, पिछले वर्ष से करीब 3 गुना ट्रेन की व्यवस्था की गई है। पुलिस और डॉक्टर्स तैनात हैं, पूरी व्यवस्था की गई है। यात्री संतुष्ट हैं।
Recommended Video
ट्रेन में आग लगने की घटनाओं पर दिया ये बयान
वहीं बिहार और यूपी जाने वाली कई ट्रेनों में आग लगने की घटनाओं पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कुछ यात्रियों के पास से पटाखे मिले हैं। मैं यात्रियों से अनुरोध करता हूं कि वे ऐसा काम न करें, जिससे नुकसान हो या समस्या पैदा हो।












Click it and Unblock the Notifications