1 सितंबर से अपने सभी अधिकारियों को प्रभु बोलेंगे happy bday to u
लखनऊ। भारतीय रेलव इन दिनों हाईटेक होने की तैयारी में हैं, इसलिए देश के रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने काफी योजनाएं बनायी हैं, जिसमें यात्रियों के साथ-साथ अधिकारियों को भी खुश करने की स्कीम है, इसी स्कीम के तहत ही अब भारतीय रेल मंत्री अपने तमाम अधिकारियों को उनके जन्मदिन पर विश करेंगे।
रेलवे की यह नई स्कीम 1 सितंबर से लागू भी हो जायेगी जिसके तहत रेलमंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु रेल कर्मचारियों और अफसरों को एक सितंबर से मोबाइल पर 'हैप्पी बर्थ डे टू यू.. कहेंगे इसलिए ही रेलवे ने अपने सभी मंडलों के कार्मिक विभाग से अफसर-कर्मचारियों के नाम, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर मांगे हैं।
1 सितंबर से सभी अधिकारियों के बर्थडे विश करेंगे प्रभु
खुद रेल मंत्री अपने अधिकारियों को जन्मदिन की शुभकामनाएं देंगे और साथ ही उनके काम की तारीफ भी करेंगे, ऐसा अधिकारियों का मनोबल बढ़ाने के मद्देनजर किया जा रहा है, जिससे लोग नई ऊर्जा और उत्साह के साथ रेलवे के लिए काम करे और उसे अच्छा बनायें। आपको बता दें कि रेल मंत्री सुरेश प्रभु सबको सीयूजी मोबाइल से जन्मदिन की शुभकामनाएं देंगे, इस समय रेल मंत्रालय के पास करीब 12.50 लाख एयरटेल कंपनी के सीयूजी मोबाइल फोन हैं।













Click it and Unblock the Notifications