कुंभ मेले में प्रवासी भारतीयों के लिए रेलवे का खास इंतजाम
नई दिल्ली। अगले वर्ष प्रयागराज में होने वाले कुंभ मेले की प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। यही नहीं भारतीय रेलवे ने भी यात्रियों को सुविधा मुहैया कराने के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। कुंभ मेले में आने वाले प्रभावी भारतीयों के लिए रेलवे एक विशेष ट्रेन चलाने जा रहा है जोकि यात्रियों को दिल्ली से इलाहाबाद लेकर आएगी, बल्कि उन्हें वापस दिल्ली भी लेकर जाएगी। इस ट्रेन में सभी कोच एसी टू टियर के होंगे। दरअसल इस बार केंद्र सरकार ने खासतौर पर प्रवासी भारतीयों को कुंभ मेला के दर्शन के लिए आमंत्रित किया है।

माना जा रहा है कि अगले वर्ष जनवरी माह में तकरीबन पांच हजार प्रवासी भारतीय यहां दर्शन के लिए आएंगे, जिन्हें देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने यह खास तैयारी की है। अनुमान है कि इस बार कुंभ में 15 करोड़ श्रद्धालु दर्शन के लिए आएंगे। इस दौरान होने वाले मुख्य स्नान के दौरान 15 जनवरी से चार मार्च तक तकरीबन 15 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। जिसमे से तकरीबन 40 लाख लोग ट्रेन से सफर करेंगे। यात्रियों के ट्रेन के भीतर के सफर को बेहतर बनाने के लिए रेलवे अपनी पूरी कोशिश रहा है।
ट्रेनों के भीतर अलग तरह के विनाइल लगाए जाएंगे जिसमे लोगों को यहां की संस्कृति के बारे में बताया जाएगा। ट्रेन के भीतर रेलवे यात्रियों को यहां की संस्कृति और कुंभ मेले की झलक देखने को मिलेगी। इस दौरान रेलवे ने बड़ी संख्या में मेमू ट्रेनों को भी चलाने का फैसला लिया है। जानकारी के अनुसार मुख्य स्नान और पर्व पर 800 ट्रेनें चलेंगी, जिससे कि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की कोई दिक्कत ना हो। बहरहाल इन सबके बीच अभी भी रेलवे के सामने सबसे बड़ी चुनौती स्टेशन पर और ट्रेन के भीतर सफाई की है।
इसे भी पढ़ें- सीबीआई मामले में सुप्रीम कोर्ट ने हमारी बात को ही आगे बढ़ाया: अरुण जेटली












Click it and Unblock the Notifications