नरेंद्र मोदी की रैली के लिए ट्रेन बुक कराने वाले नेता को रेलवे ने भेजा नोटिस

विनोद समारिया ने 2 मार्च 2014 को नरेंद्र मोदी की रैली में पार्टी वर्करों को लखनऊ ले जाने के लिए ट्रेन बुक की थी। तभी से विनोद समारिया के ऊपर रलवे का बकाया है।

नई दिल्ली। रेलवे ने आगरा बीजेपी के नेता विनोद समारिया को पिछले दो सालों में 6 नोटिस भेजा है। बावजूद इसके बीजेपी नेता रेलवे का पैसा नहीं चुका रहे हैं। विनोद को ताजा नोटिस 6 मई को मिला है। रेलवे ने ये नोटिस 12.29 लाख रुपए का बकाया चुकाने को लेकर भेजा है।

नरेंद्र मोदी की रैली के लिए बुक की थी ट्रेन

नरेंद्र मोदी की रैली के लिए बुक की थी ट्रेन

विनोद समारिया ने 2 मार्च 2014 को नरेंद्र मोदी की रैली में पार्टी वर्करों को लखनऊ ले जाने के लिए ट्रेन बुक की थी। तभी से विनोद समारिया के ऊपर रलवे का बकाया है। इसी के बकाए की रकम के लिए रेल मंत्रालय बीजेपी को भी कई बार नोटिस भेज चुका है।

नोटिस ने बढ़ाई टेशन

नोटिस ने बढ़ाई टेशन

समारिया ने कहा है कि वो एक किसान है और 12.29 लाख रुपए जितनी बड़ी रकम चुकाने में समर्थ नहीं हैं। शुरुआती 18.39 लाख रुपए की रकम पार्टी फंड से चुकाया गया था। इसके बाद, पार्टी नेताओं को बार बार निवेदन करने के बावजूद बस आश्‍वासन मिला। समारिया ने यह भी दावा किया कि वे इस रकम के सेटलमेंट के लिए रेल मंत्री सुरेश प्रभु से भी मिले, लेकिन उन्‍होंने दखल देने से इनकार कर दिया। बार- बार मिल रहे नोटिस ने विनोद की चिंता को बढ़ा दिया है।

सेटल करना चाहती है बीजेपी

सेटल करना चाहती है बीजेपी

आगरा बीजेपी के अध्यक्ष श्याम बहादुरिया ने बताया कि विनोद समारिया ने रेलवे के पैसे चुकाने को लेकर उनसे संपर्क किया था। जल्दी ही मामले को सुलझा लिया जाएगा।वहीं जब इस मामले में नार्थ सेंट्रल रेलवे के डिविजनल कॉमर्शियल मैनेजर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस मामले की जानकारी उनको नहीं है। वहीं यूपी बीजेपी अध्यक्ष और यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या से इस मामले में बात करने के लिए संपर्क नहीं हो पाया।

 लखनऊ में हुई थी नरेंद्र मोदी की रैली

लखनऊ में हुई थी नरेंद्र मोदी की रैली

लखनऊ में 2 मार्च 2014 को नरेंद्र मोदी की रैली में पार्टी वर्करों को ले जाने के लिए बीजेपी ने ट्रेन बुक की थी। ट्रेन फतेहपुर सीकरी से लखनऊ और लौटने के लिए बुक की गई थी। उस समय नरेंद्र मोदी बीजेपी की तरफ से प्रधानमंत्री पद के दावेदार थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+