Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rail Budget 2026: लेटलतीफी, खराब खाने से मिलेगी मुक्ति? विशेषज्ञ ने सरकार के सामने रखीं 6 बड़ी मांगे

Rail Budget Expectations: भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2026 को संसद में देश का आम बजट पेश करेंगी। मोदी सरकार के कार्यकाल में वित्त मंत्री के रूप में यह उनका लगातार 9वां बजट होगा, जिस पर पूरे देश की निगाहें टिकी हैं। 2019 में अपना पहला बजट पेश करने के बाद से उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी है, लेकिन इस बार 'विकसित भारत' के संकल्प के बीच रेल बजट से आम जनता और विशेषज्ञों को अभूतपूर्व उम्मीदें हैं।

जहां सरकार रेलवे के आधुनिकीकरण के लिए 'अमृत भारत' जैसी योजनाओं पर करोड़ों खर्च कर रही है, वहीं जमीनी चुनौतियों का समाधान अब भी एक बड़ा सवाल है। इसी संदर्भ में, वनइंडिया ने वरिष्ठ पत्रकार और रेलवे मामलों के विशेषज्ञ सचिन बुधौलिया से खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने रेलवे की वर्तमान स्थिति, सुरक्षा ढांचे और यात्री सुविधाओं से जुड़े उन गंभीर मुद्दों को रेखांकित किया है, जिन पर सरकार को इस बजट में विशेष ध्यान देने की तत्काल आवश्यकता है।

Rail Budget Expectations

रफ्तार पर न लगे ब्रेक: ट्रेनों की लेटलतीफी हो दूर

ट्रेनों का समय पर पहुंचना यात्रियों के लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता है। बुधौलिया का मानना है कि रेलवे को 'पंचुअलिटी' सुनिश्चित करने के लिए तकनीकी बाधाओं को दूर करना चाहिए। अक्सर ट्रैक कंजेशन और सिग्नलिंग की समस्याओं के कारण ट्रेनें घंटों देरी से चलती हैं। सरकार को ऐसे ठोस उपाय करने चाहिए जिससे परिचालन में आने वाली रुकावटें कम हों और यात्रियों का भरोसा भारतीय रेलवे की समयबद्धता पर और अधिक मजबूत हो सके।

कवच 4.0 का तीव्र गति से हो विस्तार

रेलवे सुरक्षा के लिए 'कवच' प्रणाली को गेम-चेंजर माना जा रहा है। वर्तमान में यह सीमित रूटों पर उपलब्ध है, जिसे बुधौलिया ने जल्द से जल्द 35,000 किलोमीटर के उच्च-घनत्व वाले गलियारों में लगाने का सुझाव दिया है। यह स्वचालित सुरक्षा प्रणाली मानवीय चूक से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकेगी। सुरक्षा का घेरा तब तक पूरा नहीं होगा जब तक हर इंजन और हर मुख्य मार्ग इस स्वदेशी तकनीक से लैस नहीं हो जाता।

ये भी पढ़ें: Defence Budget 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद क्यों है डिफेंस बजट बढ़ाने की जरूरत? भारत को खरीदने होंगे ये हथियार

ट्रैक फेंसिंग और गति में वृद्धि

ट्रेनों की औसत गति बढ़ाने के लिए ट्रैक की फेंसिंग (बाड़ लगाना) अनिवार्य है। बुधौलिया ने जोर दिया कि जब तक ट्रैक सुरक्षित नहीं होंगे, सेमी-हाई स्पीड ट्रेनों का पूरा लाभ नहीं मिल पाएगा। फेंसिंग से मवेशियों और बाहरी हस्तक्षेप के कारण होने वाली दुर्घटनाएं कम होंगी, जिससे लोको पायलट बिना किसी डर के निर्धारित अधिकतम गति पर ट्रेन चला सकेंगे। यह सुरक्षा और गति दोनों के लिए एक आवश्यक बुनियादी ढांचागत निवेश है।

ROB और RUB निर्माण में और तेजी

रेलवे ओवरब्रिज (ROB) और अंडरब्रिज (RUB) का अधूरा काम न केवल यातायात को प्रभावित करता है, बल्कि सुरक्षा के लिए भी खतरा है। विशेषज्ञ का सुझाव है कि जहां भी ये प्रोजेक्ट लंबित हैं, उन्हें युद्ध स्तर पर पूरा किया जाना चाहिए। मानव रहित लेवल क्रॉसिंग को खत्म करने और सुचारू रेल यातायात सुनिश्चित करने के लिए यह बहुत जरूरी है। इससे ट्रेनों के रुकने का समय कम होगा और स्थानीय सड़क यातायात भी सुगम बनेगा।

ये भी पढे़ं: Rail Budget 2026: सस्ता होगा रेलवे का टिकट, 50 फीसदी तक मिल सकती है छूट, क्या है सरकार का प्लान

खान-पान और कैंटीन सेवाओं में सुधार

रेलवे कैंटीन की गुणवत्ता हमेशा से चर्चा का विषय रही है। बुधौलिया ने सरकार से अनुरोध किया है कि यात्रियों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता मानकों में भारी सुधार की आवश्यकता है। कैंटीन सेवाओं को आधुनिक और पारदर्शी बनाया जाना चाहिए। यात्रियों को स्वस्थ और स्वादिष्ट भोजन किफायती दरों पर उपलब्ध कराना भारतीय रेलवे की छवि को वैश्विक स्तर पर सुधारने में एक बड़ा कदम साबित होगा।

ये भी पढे़ं: Union Budget 2026: बजट से सैलरी पाने वाले टैक्सपेयर्स को क्या उम्मीदें? जानिए क्या हो सकते हैं बड़े ऐलान

स्टेशन परिसर में होटल और रेस्टोरेंट सुविधाएं

लंबी दूरी की यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए बुदौलिया ने हर 100-200 किलोमीटर पर स्थित प्रमुख स्टेशनों पर अच्छे होटल और रेस्टोरेंट खोलने की अनुमति देने का प्रस्ताव रखा है। इससे ट्रेन में बैठे लोग खाना मंगा सकेंगे। न केवल यात्रियों को ठहरने और भोजन की बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि रेलवे के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी। अमृत भारत योजना के तहत विकसित हो रहे स्टेशनों पर निजी भागीदारी के माध्यम से इन सुविधाओं को विकसित करना एक व्यावहारिक कदम होगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+