कन्फर्म तत्काल टिकट कैंसल कराने पर 50% पैसा रिफंड!

बेंगलुरु। ओह! चौंकिये मत यह घोषणा नहीं है, यह असल में डिमांड है यात्रियों की, जो चाहते हैं कि अगर तत्काल टिकट कन्फर्म होने के बाद कैंसल कराने की नौबत आये, तो रेलवे कम से कम 50 प्रतिशत पैसा वापस करे। वर्तमान नियम के अनुसार एक भी पैसा रिफंड नहीं होता है।

पढ़ें- इस जुगाड़ से मिलता है ट्रेन का कनफर्म टिकट

लोगों ने यह मांग रेल बजट 2016 के ठीक पहले उठाई है। वो भी एक सर्वेक्षण के दौरान। साथ ही लोगों ने कुछ सुझाव भी दिये हैं, ताकि रेल सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सके। मेक रेलवे बेटर नाम का यह सर्वेक्षण लेाकल सर्कल नाम की संस्था ने कराया। इस ऑनलाइन सर्वेक्षण में 1 लाख 50 हजार लोगों ने भाग लिया।

आइये पढ़ते हैं सर्वेक्षण में निकली कुछ रोचक बातें स्लाइडर में-

तत्काल का पैसा वापस हो

तत्काल का पैसा वापस हो

लोगों की डिमांड है कि ट्रेन चलने से 6 घंटे पहले तक तत्काल टिकट कैंसल कराने पर कम से कम 50% पैसा वापस करना चाहिये।

63% ने मांगी टीटी पर लगाम

63% ने मांगी टीटी पर लगाम

63% लोगों ने सुरेश प्रभु से मांग की है कि ऐसा सिस्टम बनायें, जिससे टीटी द्वारा घूस खाने का सिलसिला बंद हो जाये।

एजेंट व दलाल

एजेंट व दलाल

17% ने कहा कि अर्जेंट यात्रा करने के लिये उन्हें एजेंट या दलालों के पास जाना पड़ता है। यह बंद होना चाहिये।

4 नहीं 2 महीने किये जायें

4 नहीं 2 महीने किये जायें

टिकट बुक करने की अवध‍ि को 4 महीने से घटा कर 2 महीने करनी चाहिये। क्योंकि इतने पहले कोई भी यात्रा प्लान करना आसान नहीं।

9% खोजते जान पहचान

9% खोजते जान पहचान

9% लोगों ने कहा कि अर्जेंट टिकट के लिये वो रेलवे में जान पहचान खोजते हैं, जो टिकट कनफर्म करा दे।

62% आईआरसीटीसी के भरोसे

62% आईआरसीटीसी के भरोसे

62% लोग अर्जेंट यात्रा के दौरान भी आईआरसीटीसी के भरोसे रहते हैं, इस आस में कि शायद टिकट कनफर्म हो जाये।

वीआईपी कोटा कम हो

वीआईपी कोटा कम हो

लोगों ने मांग की है कि ट्रेन में वीआईपी और वीवीआईपी कोटे में 75 फीसदी की कटौती होनी चाहिये।

ट्रेनों में सुरक्षा बढ़ाई जाये

ट्रेनों में सुरक्षा बढ़ाई जाये

लोगों ने ट्रेनों में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। केवल एसी नहीं स्लीपर डिब्बों में भी।

बुकिंग विंडो पर सीसीटीवी

बुकिंग विंडो पर सीसीटीवी

बुकिंग विंडो पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने चाहिये, क्योंकि वहां एजेंट लोगों को फंसाने के चक्कर में रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+