प्रभु के रेल बजट से युवाओं के चेहरे मुस्कुराये, दिये पूरे नंबर
नई दिल्ली। गुरूवार को पेश हुए रेल बजट से कोई खुश हो ना हो लेकिन हमारे देश के युवागण सबसे ज्यादा खुश होंगे क्योंकि आज के रेल बजट में काफी कुछ ऐसा है जो कि उनके लिए ही काम आ सकता है। आज का युवा अपना ज्यादा समय मोबाइल और कंप्यूटर पर बिताता है ऐसे में सरकार की ओर से ई-टिकटिंग, ई-केटरिंग और एसएमएस सर्विस की व्यवस्था का सबसे ज्यादा फायदा वो ही उठायेगा इसलिए युवाओं ने इस बजट को पास कर दिया है।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के रिसर्च स्कालर अंशुमान गुप्ता ने वनइंडिया से बात करते हुए कहा कि मैं तो इस बजट को फूल-मार्क्स देता हूं, वाकई में इसमें टेक्नोलॉ़जी की बात की गई है जो कि नई सोच का पर्याय है।
अंशुमान की तरह ही के विचार लखनऊ विश्वविद्यालय की छात्रा आंचल शर्मा के भी हैं। आंचल ने कहा कि टेक्नोलॉजी की वजह से चीजें आसान और सरल हो जाती है, कम से कम भारतीय रेल में नई सोच तो दिखी , वाकई में यह बजट अच्छा है।
आपको बता दें कि रेल मंत्री सुरेश प्रभु गुरुवार को लोकसभा में रेल बजट को पेश करते हुए कहा कि यात्री किराये में किसी तरह की वृद्धि नहीं हुई है और ना ही हम आज नई गाड़ियों का ऐलान करेंगे। पढ़ें: रेल बजट : प्रमुख बिंदुएं













Click it and Unblock the Notifications