Railway Budget 2016: रेलमंत्री सुरेश प्रभु कर सकते हैं ये 10 बड़े ऐलान
नई दिल्ली। गुरूवार को रेलमंत्री सुरेश प्रभु संसद में रेल बजट पेश करेंगे। इस बजट से सरकार को ही नहीं देश की सवासौ करोड़ जनसंख्या को भी खासी उम्मीदें हैं। अब मंत्री जी के पिटारे में क्या है ये तो प्रभु ही जानें लेकिन टीवी चैनलों पर प्रसारित हो रही खबरों से तो लग रहा है कि इस बार रेलमंत्री सुरेश प्रभु कर सकते हैं 10 बड़े ऐलान।
Railway Budget 2016: प्रभु के रेल बजट के किस कोने में छिपे होंगे कॉकरोच और चूहे
अब ये 10 बड़े ऐलान क्या है इन्हें जानने के लिए आप नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये...

बढे़गा यात्री किराया?
ऐसी संभावना है कि रेलवे में सुधार करने के लिए यात्री किराया बढ़ाया जा सकता है।

बेडिंग चार्ज
अगर किराया नहीं बढ़ता है तो आपको बेडिंग चार्ज देना पड़ सकता है।

रियायतें कम
सीनियर सिटीजन और चाइल्ड टिकट का फेयर बढ़ सकता है या रियायतें कम हो सकती हैं।

जनरल कोच
आम ट्रेनों में जनरल कोचों की संख्या 24 से बढ़ाकर 26 की जा सकती है।

प्रीमियम ट्रेनों की संख्या
प्रीमियम ट्रेनों की संख्या में भी इजाफा किया जा सकता है।

बोस-पटेल के नाम पर ट्रेनें
चर्चा ये भी है कि बीजेपी सरकार इस बार सुभाष चंद्र बोस, सरदार पटेल या दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर भी ट्रेनें चलाये।

नये ट्रैक
बेंगलुरु-चेन्नई, दिल्ली-चंडीगढ़, दिल्ली-लखनऊ, दिल्ली-पटना, कोलकाता-हल्दिया के लिए नये ट्रैक बनाया जा सकते हैं या इन रूटों के लिए नई गाड़ियों का ऐलान हो सकता है।

हेल्पलाइन या सोशल मीडिया पर काम
इस क्षेत्र पर भी काम हो सकता है ताकि यात्रियों को तुरंत सेवा उपलब्द्द हो पाये।

टू-वे स्विंग डोर
बड़ी गाड़ियों जैसे शताब्दी में टू-वे स्विंग डोर का ऐलान हो सकता है।

सफाई पर विशेष ध्यान
ट्रेन में सफाई का ध्यान रखने के लिए सरकार इस क्षेत्र में बड़ा ऐलान कर सकती है।

#OPEN LETTER: रेल मंत्री से मांग ..ना बंद करे आनंद विहार छपरा ट्रेन
#OPEN LETTER: रेल मंत्री से मांग ..ना बंद करे आनंद विहार छपरा ट्रेन












Click it and Unblock the Notifications