शादी के बंधन में बंधे राहुल वैद्य-दिशा परमार, देखें, बारात से लेकर जयमाला तक की तस्वीरें और वीडियो
शादी के बंधन में बंधे राहुल वैद्य-दिशा परमार, देखें, बारात से लेकर जयमाला तक की तस्वीरें और वीडियो
मुंबई, 16 जुलाई: सिंगर और बिग बॉस 14 फेम राहुल वैद्य और टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार शादी के बंधन में बंध गए हैं। दुल्हा-दुल्हन बने राहुल और दिशा परमार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। राहुल और दिशा की शादी की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया पर हैशटैग #TheDisHulWedding ट्रेंड कर रहा है। राहुल वैद्य और दिशा परमार की बारात से लेकर जयमाला तक की तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं। वीडियो में कपल बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

बारात में जमकर नाचे राहुल, दिशा को दिया फ्लाइंग किस
राहुल वैद्य जब बारात लेकर दिशा के यहां पहुंचे तो उनके चेहर पर खुशी साफ झलक रही थी। राहुल वैद्य बारात में दोस्तों के संग नाचते दिखें। राहुल की शादी में में अली गोनी भी बारत में डांस कर रहे थे।
वहीं लाल रंग के दुल्हन के जोड़े में दिशा को देख राहुल वैद्य ने उन्हें फ्लाइंग किस दिया। जिसको देख दिशा भी मुस्करा रही थीं। सामने आई वीडियो में दिख रहा है कि दुल्हन के जोड़े में दिशा को देख राहुल कितने एक्साइटेड हैं।

लाल रंग के जोड़े में कमाल दिखीं दिशा परमार
दुल्हन बनीं दिशा परमार लाल रंग के जोड़े में बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। दिशा परमार ने जयमाला के लिए लाउड रेड रंग का लहंगा पहना है। जिसके साथ उन्होंने गोल्डन और हरे रंग की जूलरी पहनी है। दिशा ने अपने मेकअप बहुत ही सोबर और लाइट रखा है। दिशा ने हैवी लहंगे के साथ सेमी जूलरी और लाइट मेकअप का इस्तेमाल किया है। वहीं राहुल वैद्य ने क्रीम रंग की शेरवानी पहनी है। बारात में आए सभी लोगों ने एक थीम और पैर्टन की शेरवानी पहनी थी।

राहुल ने घुटनों पर बैठकर दिशा को पहनाई अंगूठी
जयमाला से पहले राहुल वैद्य ने घुटनों पर बैठकर दिशा परमार को अंगूठी पहनाई है। जिसका वीडियो राहुल और दिशा के वेडिंग फोटोग्राफर ने अपने पेज पर शेयर किया है। बता दें कि राहुल और दिशा ने अलग से कोई इंगेजमेंट नहीं की थी। इसलिए जयमाला से पहले उन्होंने रिंग एक्सचेंज की।

3 दिन से चल रहे हैं #TheDisHulWedding के फंक्शन्स
राहुल वैद्य और दिशा परमार की प्री-वेडिंग फंक्शन्स तीन दिनों से चल रहे हैं। राहुल-दिशा की मेहंदी से लेकर हल्दी तक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। राहुल और दिशा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर हल्दी और मेहंदी की तस्वारें और वीडियो शेयर की हैं। राहुल और दिशा की मेहंदी की रस्म बुधवार (14 जुलाई) को हुई थी। वहीं हल्दी की रस्म गुरुवार (15 जुलाई) को दिन में हुई थी।

शादी से पहले राहुल ने रिलीज किया अपने वेडिंग सॉन्ग
राहुल वैद्य ने शादी से पहले अपना वेडिंग सॉन्ग रिलीज किया है। हालांकि ये गाना वीडियो नहीं बल्कि सिर्फ एक ऑडियो ट्रैक है। गाने को राहुल वैद्य ने अपने यूट्यूब अकाउंट पर शेयर किया है। गाने का टाइटल है Matthe Te Chamkan। ये एक पंजाबी फोक सॉन्ग है। जिसे फिर से श्रेयस पुराणिक ने रिक्रिएट किया है। गाने में राहुल वैद्य और ऐश्वर्या भंडारी ने अपनी आवाज दी है। सावेरी वर्मा ने इसके बोल लिखे हैं।












Click it and Unblock the Notifications