18 साल छोटी विदेशी मॉडल से राहुल महाजन ने रचाया तीसरा ब्याह, कहा-तन्हाई सही नहीं जा रही थी
Recommended Video

मुंबई। एक बार फिर से मरहूम बीजेपी नेता प्रमोद महाजन के बेटे राहुल महाजन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं क्योंकि उन्होंने तीसरी बार ब्याह रचाया है और इस बार उनकी पत्नी देशी नहीं विदेशी है,अपनी दो असफल शादियों के बाद राहुल ने कजाकिस्तान की मॉडल नटाल्या इलिना को अपना जीवनसाथी चुना है, दोनों एकदूसरे को डेढ़ साल से डेट कर रहे थे। दोनों की शादी मंगलवार को मालाबार हिल के एक मंदिर में हुई, जिसमें केवल परिवार के लोग ही शामिल हुए।

राहुल महाजन ने रचाया तीसरा ब्याह
मालूम हो कि राहुल और नटाल्या की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। पिछले महीने ही राहुल ने नटाल्या को प्रपोज किया था। गौरतलब है कि इससे पहले राहुल की पहली शादी पायलट श्वेता सिंह से हुई थी। इसके बाद उन्होंने रिऐलिटी शो के जरिए डिंपी गांगुली से शादी की थी।

तन्हाई सही नहीं जा रही थी
शादी के बारे में राहुल ने कहा कि पिछले काफी दिनों से मैं अकेला फील कर रहा था तन्हाई सही नहीं जा रही थी और नटाल्या में मुझे अपना साथी दिखाई दिया इसलिए मैंने उससे शादी करने का फैसला किया।
दिमाग की शांति सबसे ज्यादा जरुरी
नताल्या को और हम एक दूसरे को काफी अच्छी तरह से समझ चुके हैं, वह अपना बिजनेस शुरु करना चाहती है और उसे जो करना है मैं उसका साथ दूंगा, फैमिली लाइफ को दिमाग की शांति सबसे ज्यादा जरुरत है।

राहुल से 18 साल छोटी है तीसरी बीवी
नताल्या 25 साल की है वहीं राहुल की उम्र 43 साल है, दोनों के बीच 18 साल का फासला है, जिसके बारे में राहुल महाजन ने कहा कि हम साथ में काफी अच्छे दिखते हैं, मैं 6'2" का हूं और वह 5'10" की है।
शोषण और मारपीट का आरोप
बताते चले कि राहुल की दोनों बीवीयों ने इससे पहले राहुल पर शोषण और मारपीट का आरोप लगाया था। पहली पत्नी ने तो राहुल को मानसिक रूप से बीमार कहा था तो वहीं रियलिटी शो में राहुल से प्यार करने वाली डिंपी ने कहा था कि राहुल ने उसकी जिंदगी को नरक बना दिया था, डिंपी ने राहुल के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी।

प्यार, शादी और तलाक........वो भी दो बार.....
आपको बता दें कि कि साल 2010 में एक टीवी रियलिटी शो 'राहुल दुल्हनिया ले जाएगा'के जरिये राहुल ने डिंपी से शादी की थी। डिंपी, राहुल की दूसरी बीवी थीं, जबकि उससे पहले साल 2008 में राहुल का पत्नी श्वेता सिंह से तलाक हो चुका था।
पायल रोहतगी से भी था अफेयर
राहुल का अफेयर इससे पहले मॉडल और टीवी एक्ट्रेस पायल रोहतगी से भी रह चुका है, पायल ने भी राहुल पर इसी तरह के आरोप लगाए थे और इसी वजह से दोनों का ब्रेक-अप हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications