Bigg Boss 14: राखी सावंत की निजी लाइफ के बारे में राहुल महाजन ने खोले राज, बोले- अब पति के साथ नहीं
Bigg Boss 14: राखी सावंत की निजी लाइफ के बारे में राहुल महाजन ने खोले राज, बोले- अब पति के साथ नहीं
Rahul Mahajan's revelation on Rakhi Sawant's personal life: बिग बॉस 14 में राखी सावंत ने जबसे एंट्री ली है तब से ये शो और मजेदार हो गया है। ड्रामा क्ववीन राखी सावंत की मंगलवार को प्रसारित हुए एपिसोड में जैस्मिन भसीन के साथ जमकर झगड़ा हो गया जिसमें कुछ ऐसा हुआ कि बिग बॉस के में राखी सावंत को दिखाने के लिए डाक्टर तक को बुलाना पड़ा। राखी ने दावा किया उनकी नाक पर जैस्मिन के कारण जोर से चोट आई है जिसके बाद वो जोर-जोर से रोने लगीं। वहीं राखी सावंत जिसे अपना पुराना दोस्त बताया था वो ही राहुल महाजन ने राखी की पर्सनल लाइॅ से जुड़ी कई बातों को साझा किया। इतना नहीं राहुल ने राखी के पति रितेश के साथ रिलेशनशिप की सच्चाई का सबके सामने भांडा फोड़ कर दिया है।

राहुल महाजन ने राखी सावंत के बारे में बताई ये बात
बता दें राखी और राहुल महाजन एक दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। राखी का दावा है कि वो राहुल को 12 सालों से जानती है जबकि राहुल ने कहा वो ‘राखी का स्वयंवर' शो के बाद कभी नहीं मिले। नाक पर चोट लगने के बाद राखी बेडरूम में थीं, तभी राहुल महाजन ने सोनाली फोगट और अर्शी खान से बात करते हुए देखा गया था। राहुल महाजन अर्शी से कहते हैं कि असल में वह मानसिक रूप से बहुत अकेले है इसलिए वह सभी का ध्यान अपनी ओर खींचना चाहती है।"

राहुल महाजन ने राखी सावंत और उसके पति के रिलेशनशिप के बारे में खोले ये राज
राहुल ने कहा कि आप जानना चाहते हैं कि वह इतनी संपत्ति क्यों रखती है? वह बहुत अकेली हो गई है। हालाँकि मैं उससे केवल एक बार मिला हूँ, लेकिन वह मुझे अपना दोस्त कहती है। उसने मुझे बताया कि उसका एक पति है, जिसका नाम रितेश है। उसके साथ सुहाग रात भी हुई है, दोनों साथ में कभी रहे नहीं। दो साल से मिले भी नहीं।‘

वह मानसिक रूप से अकेली है
राहुल ने आगे बताया कि ‘वह मानसिक रूप से अकेली है। वह चाहती है कि उसके आस-पास लोग होने चाहिए। वह यह सब असुरक्षा की भावना के चलते करती है। वह दुनिया में खुद को अकेले पाती है। उसकी मां बीमार है। पिता है नहीं। भाई बहन का कुछ ना कुछ, पति भी नहीं मिलता है। वह बहुत अकेली है।

डांस करने के लिए उसके पिता उसे बहुत पीटते थे
जल्द ही राहुल वैद्य उनकी बातचीत में शामिल हो जाते हैं और राहुल महाजन कहते हैं कि ‘उसके पिता नहीं हैं। बचपन में डांस करने के लिए उसके पिता उसे बहुत पीटते थे । उसके पास दौलत शोहरत सब है लेकिन अपने लोग नहीं है। उसे लगता है कि उसके किरदार को मेंटेन करना जरूरी है। यह उसके अंदर द्वंद चलता है रियल राखी और उस राखी के बीच जिसे दुनिया जानती है।‘ इसी एपिसोड में दूसरी तरफ विकास गुप्ता राखी को कमजोर नहीं होने के लिए सांत्वना दे रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications