बैंकॉक में छुट्टियां मना रहे थे राहुल, थाई एयरवेज से सुबह 11 बजे लैंड हुए दिल्ली
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी की वापस लौट आएं हैं। कांग्रेस खेमा में खुशी की लहर है और उनके जोरदार स्वागत की तैयारी की जा रही है। दिल्ली के तुगलक लेन स्थित उनके आवास पर सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी पहुंच गई हैं। बात अगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की करें तो 56 दिनों बाद वापस आने पर जमकर आतिशबाजी की जा रही है।

इस बीच खबर आ रही है कि राहुल गांधी छुट्टियां मनाने बैंकॉक गये थे। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक आज लगभग 11 बजे राहुल गांधी बैंकाक से थाई एयरवेज के विमान से दिल्ली पहुंचे। विमान को 10 बजकर 35 मिनट पर लैंड होना था लेकिन विमान 40 मिनट देरी से पहुंचा। खबर है कि राहुल आज अपनी मां और बहन के साथ लंच करेंगे और पूरे दिन दिन घर पर ही रहेंगे। कल कांग्रेस नेताओं के साथ मुलाकात करने की संभावना है।
आपको बता दें कि राहुल गांधी 20 फरवरी को 15 दिनों की छुट्टी पर गए थे, जिसके बाद उन्होंने अपनी छुट्टी कई बार बढ़ाई। हालांकि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी बैंकॉक नहीं बल्कि उत्तराखंड गये थे और वो फ्लाइट से नहीं बल्कि सड़क मार्ग से दिल्ली वापस आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications