हॉस्पिटल में भर्ती करुणानिधि का हाल लेने चेन्नई पहुंचे राहुल गांधी, अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन
Recommended Video

चेन्नई। कई दिनों से बीमार चल रहे डीएमके के चीफ एम करुणानिधि का हालचाल लेने वालों का चेन्नई में तांता लगा हुआ है। मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी उनका हाल लेने चेन्नई स्थित हॉस्पिटल पहुंचे। करुणानिधि का हाल जानने के बाद मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, मैंने उनसे मुलाकात की अब उनकी हालत स्थिर हैं सोनिया जी ने उन्हें शुभकामनाएं और उनके परिवार को शुभकामनाएं दी हैं।

इस दौरान राहुल गांधी डीएमके नेता एमके स्टालिन और कनिमोझी से भी मिले। गौरतलब है कि रक्तचाप में गिरावट के बाद 94 वर्षीय करुणानिधि को शनिवार रात 1.30 बजे चेन्नई के कावेरी अस्पताल भर्ती कराया गया था। उन्हें अस्पताल में देखने आने वालों का तांता लगा हुआ है। अस्पताल में उनका हालचाल जानने तमाम दिग्गज नेता और हस्तियां पहुंच रही हैं।
चेन्नई के कावेरी हॉस्पिटल में भर्ती करुणानिधि का अस्पताल की ओर से हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया। अस्पताल की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में कहा गया है कि, उम्र की वजह से करुणानिधि के स्वास्थ्य में गिरावट के चलते अभी उनको हॉस्पिटल में रखना जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications