'खालिस्तान की मांग जायज', राहुल गांधी की बात सुनकर खुश आतंकी पन्नू , पढ़ने लगा कसीदे

राहुल गांधी अमेरिका की यात्रा पर हैं। यहां उन्होंने वर्जीनिया में सिखों को लेकर जो बयान दिया है, उसकी वजह से सुर्खियों में हैं। दरअसल राहुल गांधी ने कहा कि भारत में सिखों को पगड़ी पहनने की इजाजत दी जाएगी, क्या उन्हें गुरुद्वारा में जा सकेंगे। राहुल ने कहा कि हमें यह समझने की जरूरत है कि यह लड़ाई किस बारे में है। यह लड़ाई राजनीति के बारे में नहीं है, यह सतही है।

वर्जीनिया में एक कार्यक्रम के दौरान सिख युवक को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यह लड़ाई इस बारे में है कि क्या आपको सिख के रूप में भारत में पगड़ी पहनने की इजाजत दी जाएगी। क्या भारत में आपको कड़ा पहनने की अनुमति होगी। क्या सिख गुरुद्वारा जाने में सक्षम होंगे। यह लड़ाई सिर्फ उनके लिए नहीं है बल्कि सभी धर्मों के लिए है।

rahul gandhi

गुरपतवंत सिंह ने किया समर्थन

राहुल गांधी के इस बयान पर लगातार विवाद हो रहा है। अमेरिका में राहुल गांधी के बयान को खालिस्तानी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अपना समर्थन दिया है।

प्रतिबंधित सिख आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस के को फाउंडर पन्नू ने बयान जारी करके राहुल गांधी के समर्थन का समर्थन करते हुए कहा कि यह इस बात की पुष्टि है कि एसएफजे वैश्विक खालिस्तानी रेफ्रेंडम की मांग कर रहा है, वह सही है।

राहुल का बयान साहसिक

पन्नू ने राहुल गांधी के बयान को "साहसिक और अग्रणी" बताया। उसने कहा, "भारत में सिखों के अस्तित्व के लिए खतरा है"।

राहुल का बयान न केवल साहसिक और अग्रणी है, बल्कि 1947 से भारत में लगातार शासन के तहत सिखों द्वारा सामना किए गए तथ्यात्मक इतिहास पर भी पूरी तरह आधारित है और सिखों की मातृभूमि खालिस्तान की स्थापना के लिए पंजाब स्वतंत्रता जनमत संग्रह के औचित्य पर एसएफजे के रुख की भी पुष्टि करता है।"

शिवराज सिंह ने अटल बिहारी की दिलाई याद

राहुल गांधी के बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी को विपक्ष के नेता के तौर पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के आचरण की याद दिलाई।

चौहान ने इस बात पर जोर दिया कि विपक्ष में रहते हुए भी वाजपेयी ने कभी भारत की छवि को धूमिल नहीं किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि विपक्षी नेता की भूमिका महत्वपूर्ण जिम्मेदारी वाली होती है।

आरपी सिंह ने केस करने की बात कही

वहीं भाजपा नेता आरपी सिंह ने 1984 के दंगों के दौरान सिखों पर हुए अत्याचारों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 3000 सिखों का कत्लेआम किया गया, कई सिखों की पगड़ियाँ उतार दी गईं, उनके बाल काट दिए गए और दाढ़ी मुंडवा दी गईं।

आरपी सिंह ने राहुल को भारत में अपनी टिप्पणी दोहराने की चुनौती दी कि अगर वह ऐसा करेंगे तो उनके खिलाफ केस करूंगा, उन्हें कोर्ट घसीटूंगा।

'पप्पू नहीं हैं राहुल गांधी'

राहुल गांधी ने जिस तरह से सिखों पर बयान दिया है, उसको लेकर वह चौतरफा घिर गए हैं। कांग्रेस के लिए उनके इस बयान की सफाई देना मुश्किल हो रहा है।

इसकी एक बड़ी वजह यह भी है कि कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने भी कहा था कि राहुल गांधी काफी पढ़े लिखे हैं, वह जो भी कहते हैं काफी सोच समझकर कहते हैं, वह पप्पू नहीं है। लिहाजा अब जब राहुल गांधी ने सिखों को लेकर यह बयान दिया है तो उसने राहुल की मुश्किल को और बढ़ा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+