Bharat Jodo Yatra : कन्याकुमारी में गरजे राहुल, कहा- तिरंगे पर हमला कर रहे भाजपा-RSS

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर हमला बोला है। उन्होंने कहा तिरंगे पर हमला किया जा रहा है। rahul gandhi tricolour under attack bjp rss Bharat Jodo Yatra

कन्याकुमारी (तमिलनाडु), 07 सितंबर : Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra में भाजपा और आरएसएस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि तिरंगा किसी एक जाति, धर्म या वर्ग से जुड़ा नहीं है। उन्होंने कहा कि तिरंगा आसानी से नहीं आता क्योंकि यह हर धर्म, क्षेत्र और भाषा के भारतीयों ने अर्जित किया है।

धर्म और भाषा के आधार पर बांट रहे

धर्म और भाषा के आधार पर बांट रहे

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि तिरंगा हर धर्म, राज्य और भाषा का है, लेकिन आज भाजपा और आरएसएस द्वारा इस पर हमला किया जा रहा है। राहुल ने भाजपा-RSS पर भारत को धर्म और भाषा के आधार पर बांटने का भी आरोप लगाया।

भारत पर कंपनियों का नियंत्रण

भारत पर कंपनियों का नियंत्रण

राहुल गांधी ने तमिलनाडु के कन्याकुमारी में 'भारत जोड़ो यात्रा' का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा, आज, भारत अपने सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। मुट्ठी भर बड़े व्यवसाय पूरे देश को नियंत्रित कर रहे हैं। पहले ईस्ट इंडिया कंपनी थी जिसने भारत पर हुकूमत की और आज 3-4 बड़ी कंपनियां हैं जो पूरे भारत को नियंत्रित कर रही हैं।

तिरंगे से किसी भी धर्म को मानने की आजादी

तिरंगे से किसी भी धर्म को मानने की आजादी

राहुल गांधी ने कहा कि देश की हर एक संस्था पर हमले हो रहे हैं। देश को एकजुट रखने में मदद करने के लिए लोगों का समर्थन मांगते हुए राहुल गांधी ने कहा, "हमारा तिरंगा किसी भी धर्म को मानने के अधिकार की गारंटी देता है, लेकिन आज इस झंडे पर हमला हो रहा है।"

भाजपा लोगों को डराने में जुटी

भाजपा लोगों को डराने में जुटी

बकौल राहुल गांधी, तिरंगा आसानी से नहीं आता क्योंकि यह हर धर्म, क्षेत्र और भाषा के भारतीयों ने इसे अर्जित किया है। उन्होंने कहा, "वे (भाजपा) सोचते हैं कि वे सीबीआई, ईडी और आईटी का उपयोग करके विपक्ष को डरा सकते हैं। समस्या यह है कि वे भारतीय लोगों को नहीं समझते। भारतीय लोग डरे नहीं। विपक्ष का एक भी नेता भाजपा से नहीं डरेगा।'

Bharat Jodo Yatra पांच महीने की

Bharat Jodo Yatra पांच महीने की

गौरतलब है कि भारत जोड़ो यात्रा में राहुल के अलावा राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु जैसे राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी शिरकत की। Bharat Jodo Yatra की शुरुआत से पहले कांग्रेस नेता कन्याकुमारी में विवेकानंद स्मारक पहुंचे। 148 दिवसीय भारत जोड़ो यात्रा का समापन कश्मीर में होगा। पांच महीने की यात्रा में 12 से अधिक राज्यों की लगभग 3,500 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। प्रतिदिन 25 किमी पदयात्रा (मार्च) की जाएगी।

भाजपा-RSS तिरंगे को निजी संपत्ति मानते हैं

भाजपा-RSS तिरंगे को निजी संपत्ति मानते हैं

राहुल गांधी ने तमिलनाडु के कन्याकुमारी से Bharat Jodo Yatra की शुरुआत करने की पृष्ठभूमि बताते हुए कहा, इस खूबसूरत जगह से यात्रा शुरू करते हुए बहुत खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज इस देश में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति के धर्म और उनकी भाषा का प्रतिनिधित्व करता है, लेकिन वे (भाजपा और आरएसएस) सोचते हैं कि यह झंडा उनकी निजी संपत्ति है।

नीचे देखें भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत का वीडियो--

राहुल पिता के स्मारक पर पहुंचे

बता दें कि बुधवार को भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत से पहले राहुल गांधी तमिलनाडु के ही श्रीपेरंबदूर में राजीव गांधी स्मारक में एक प्रार्थना सभा में शामिल हुए। श्रीपेरंबुदूर वही जगह है जहां 21 मई, 1991 को लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान उनके पिता राजीव गांधी की आत्मघाती बम विस्फोट कर हत्या कर दी गई थी।

'भारत जोड़ो यात्रा' कांग्रेस का

'भारत जोड़ो यात्रा' कांग्रेस का "मास्टरस्ट्रोक" ?

दिलचस्प है कि कांग्रेस आगामी लोक सभा चुनाव 2024 के चुनावों में भाजपा और नरेंद्र मोदी की सरकार को सत्ता से बेदखल करने की रणनीति तैयार कर रही है। भाजपा को टक्कर देने के लिए कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' को सियासी पंडित "मास्टरस्ट्रोक" के रूप में देख रहे हैं। विपक्षी एकजुटता के मद्देनजर भी इस यात्रा को काफी अहम माना जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+