राहुल ने माना 'वाइव्रेंट' है मोदी का गुजरात

राहुल ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हम जनता को शक्ति देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात में केवल अमीरों के लिए सरकार है। केवल पांच से छह लोग पूरी सरकार चला रहे हैं।।
कांग्रेस नेता ने जोर दिया कि राज्य में गरीब समर्थक सरकार की जरूरत है। राहुल ने कहा कि अधिकांश छोटे उद्योग बंद हो गए हैं। यहां केवल एक व्यक्ति को शक्ति हासिल हुई है और किसी को नहीं। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा राज्य के पूरे विकास का श्रेय ले रही है। इस राज्य में गरीबों की समर्थक सरकार की जरूरत है। हम गरीबी हटाने की बात करते हैं लेकिन वे गरीबों को ही हटाने की बात करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications