PM मोदी से राहुल गांधी ने कहा- 'घबराइए मत, देश आपसे सच सुनना चाहता है'

नई दिल्ली। लद्दाख के गलवान घाटी में भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया है। राहुल गांधी ने पीएम मोदी से मौजूदा हालातों को लेकर स्थिति साफ करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बारे में सच बोलें और अपनी जमीन वापस लेने के लिए कार्रवाई करें तो पूरा देश उनके साथ खड़ा होगा।

Recommended Video

    China Issue पर Sonia Gandhi, Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi का PM Modi पर Attack | वनइंडिया हिंदी
    Rahul Gandhi to PM Modi on india china standoff, says you will have to speak truth and tell country

    'स्पीकअप फॉर जवान' अभियान के तहत कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक वीडियो संदेश में कहा कि, हिंदुस्तान के वीर शहीदों को मेरा नमन। पूरा देश मिलकर एक साथ, एक होकर सेना और सरकार के साथ खड़ा है, लेकिन एक बहुत जरूरी सवाल उठा है। कुछ दिन पहले हमारे प्रधानमंत्री जी ने कहा था कि हिंदुस्तान की एक इंच जमीन किसी ने नहीं ली। कोई हिंदुस्तान के अंदर नहीं आया। मगर सुनने को मिल रहा है। लोग कह रहे हैं।

    राहुल गांधी ने कहा कि, सैटेलाइट फोटोग्राफ्स में दिखाई दे रहा है, लद्दाख की जनता कह रही है। आर्मी रिटायर्ड जनरल्स कह रहे हैं कि चीन ने हमारी जमीन छीन ली है। एक जगह नहीं, बल्कि तीन जगह चीन ने हमारी जगह छीनी है। प्रधानमंत्री जी आपको सच बोलना ही पड़ेगा। देश को बताना पड़ेगा। घबराने की कोई जरूरत नहीं है। अगर आप कहेंगे कि जमीन नहीं गई और सचमुच में जमीन गई है तो चीन का फायदा होगा।

    राहुल गांधी ने पीएम मोदी से अनुरोध किया कि, हमें मिलकर इनसे लड़ना है। इनको वापस फेंकना है, निकानला है। आपको सच बोलना पड़ेगा। बिना घबराए, बिना डरे बोलिए कि हां चीन ने जमीन ली है और हम कार्रवाई करने जा रहे हैं। पूरा देश आपके साथ खड़ा है। आखिरी सवाल, हमारे जो भी शहीद हैं। उनको बिन हथियार किसने भेजा, और क्यों भेजा? धन्यवाद, जय हिंद।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+