राहुल गांधी ने सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा पर किए दो सवाल, फिर खुद दिया जवाब
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सीबीआई चीफ आलोक वर्मा को हटाए जाने के फैसले को लेकर एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया है। ट्वीट करते हुए राहुल ने सीबीआई प्रमुख आलोक वर्मा पर दो सवाल किए और फिर इनका जवाब भी दिया। उन्होंने कहा कि इस सबके पीछे राफेल डील को बताया।

राहुल गांधी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, पहला सवाल- सीबीआई चीफ को पद से हटाने के लिए पीएम मोदी इतनी जल्दी में क्यों हैं ? दूसरा सवाल- वह सीबीआई चीफ को अपना केस सेलेक्शन कमेटी के सामने रखने की इजाजत क्यों नहीं दे रहे हैं? राहुल गांधी ने इन दोनों सवालों का एक जवाब देते हुए लिखा- राफेल।
सीबीआई के दो शीर्ष अधिकारियों के एक-दूसरे पर रिश्वत लेने के आरोप लगाने के बाद केंद्र सरकार ने निदेशक आलोक वर्मा को छुट्टी पर भेज दिया था। दूसरे अफसर राकेश अस्थाना को भी सरकार ने जांच तक काम करने पर रोक लगा दी थी। आलोक वर्मा ने खुद को जबरन छुट्टी पर भेजे जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दी थी। इस पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने अहम आदेश देचे हुए आलोक वर्मा की सीबीआई डायरेक्टर के रूप में बहाली कर दी। जिसके बाद उन्होंने फिर से सीबीआई मुख्यालय में चार्ज संभाला है।
राहुल गांधी लगातार ये कह रहे हैं कि सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा को इसलिए केंद्र सरकार काम नहीं करने देना चाहती क्योंकि वो राफेल मामले की जांच करना चाहते हैं। राहुल का आरोप है कि नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के साथ राफेल विमानों की डील में भारी घपला किया है। वो संसद में भी नरेंद्र मोदी पर डील में घपला करने के आरोप लगा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications