राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ी! अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी केस में 6 जनवरी को कोर्ट में पेशी

लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। एमपी-एमएलए कोर्ट ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में 6 जनवरी को तलब किया है।

कोर्ट ने पहले गांधी को शनिवार को पेश होने का निर्देश दिया था। लेकिन, वह पेश नहीं हुए। यह मामला 4 अगस्त, 2018 को भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) नेता विजय मिश्रा द्वारा दायर एक मुकदमे से उपजा है, जिसमें उन्होंने राहुल गांधी पर अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया था।

Congress leader Rahul Gandhi

मिश्रा के वकील संतोष पांडे ने कहा कि सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने मामले में गांधी को 16 दिसंबर को तलब किया था। लेकिन, वह पेश नहीं हुए। पांडे ने कहा कि 18 नवंबर को न्यायाधीश योगेश यादव ने बहस के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया। अगली सुनवाई 27 नवंबर के लिए तय कर दी और गांधी को 16 दिसंबर को पेश होने के लिए बुलाया। मिश्रा एक सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष हैं और हनुमानगंज के निवासी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+