प्रधानमंत्री मोदी की 'मन की बात' पर राहुल गांधी का तंज, कहा- जनता को सुनने की हिम्मत दिखाएं पीएम
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र में एक जनसभा को संबोधित करते पीएम मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम पर तंज कसा।
Rahul Gandhi in Bharat Jodo Yatra:कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को एक जनसभा को संबोधित करते पीएम मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम पर निशाना साधा। पीएम मोदी को लेकर राहुल गांधी ने ये सीधा हमला ऐसे वक्त में किया है जब महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी गठबंधन में उनके ही एक बयान के कारण दरार की खबरें हैं। हालांकि शुक्रवार को उन्होंने सावरकर का कोई जिक्र नहीं किया लेकिन कहा कि पीएम अपने मन की बात के बंद कर जनता के मन के बात सुननी चाहिए।

महाराष्ट्र के शेगांव में शुक्रवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा को डर और नफरत का माहौल नहीं दिखता क्योंकि वह लोगों से बातचीत करने कभी सड़क पर नहीं आती। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री जी, मन की बात बंद कीजिए और आम जनता का दर्द सुनना शुरू कीजिए। है हिम्मत?"
वहीं महाराष्ट्र में राहुल गांधी के एक बयान को लेकर शिवसेना नेता संजय राउत ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की सावरकर पर टिप्पणी को स्वीकार नहीं किया जाएगा। शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट के एक नेता ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया है। वहीं संजय राउत ने कहा कि राहुल गांधी के पास सावरकर की जन्मस्थली महाराष्ट्र में सावरकर का मुद्दा उठाने का कोई कारण नहीं था। वहीं जयराम रमेश का कहना है कि महाविकास अघाड़ी गठबंधन में सब ठीक है।
दरअसल राहुल गांधी ने सावरकर के लिए 'नौकर' शब्द का इस्तेमाल किया था। राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अपने भाषणों में कहा कि सावरकर ने अंग्रेजों से माफी मांगी और उनसे पेंशन ली और उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ अंग्रेजों की मदद भी की।
हालांकि शिवसेना की आलोचना के बाद शुक्रवार को राहुल गांधी ने सावरकर का कोई जिक्र नहीं किया। लेकिन भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा की बीजेपी ने डर को नफरत में बदल दिया है। अगर प्रधानमंत्री और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री किसानों की बातें सुनना शुरू कर देंगे, तो कोई भी किसान आत्महत्या नहीं करेगा।












Click it and Unblock the Notifications