राहुल गांधी ने वेंटिलेटर की क्वालिटी को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना, बोले- खतरे में लोगों की जान

नई दिल्ली। चीन से सीमा विवाद को लेकर मोदी सरकार पर हमलावर राहुल गांधी ने अब कोरोना वायरस संकट में मरीजों के इलाज को लेकर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने रविवार को अपने ट्विटर हैंडल पर एक खबर शेयर करते हुए लिखा, सरकार लोगों की जान खतरे में डाल रही है, यह सुनिश्चित किया जाए की पीएम केयर्स फंड का पैसा अच्छे उपकरणों को खरीदने के लिए उपयोग किया जा रहा है। कांग्रेस नेता ने जिस खबर को लेकर केंद्र पर निशाना साधा है उसकी रिपोर्ट में कहा गया है कि वेंटिलेटर के खर्चे को कम करने के लिए कंपनी ने सॉफ्टवेयर में हेरफेर किया।

Rahul Gandhi targeted the Modi government over the quality of the ventilator, said Putting Indian lives at risk

दरअसल, हफपोस्ट इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक नोएडा की एक मेडटेक स्टार्टअप एग्वा हेल्थ केयर कंपनी के दो पूर्व कर्मचारियों ने बताया कि कपंनी कम लागत वाले वेंटिलेटर का इस्तेमाल कर रही है और सही नतीजे दिखाने के लिए उसके सॉफ्टवेयर में हेरफेर किया जाता है। कर्मचारियों के मुताबिक वेंटिलेटर के सॉफ्टवेयर में हेरफेर से दिखाया जाता है कि वास्तव की तुलना में वह मरीजों के फेफड़ों में अधिक ऑक्सीजन पंप कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई के प्रतिष्ठित जेजे अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा एग्वा वेंटिलेटर का टेस्ट करने पर इस धांधली का खुलासा हुआ है। जेजे अस्पताल को दान के तौर पर 39 एग्वा वेंटिलेटर मिले थे, हालांकि बाद में और वेंटिलेटर आए जिसका मूल्य लिया गया।

हफपोस्ट इंडिया की रिपोर्ट पर अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए एक बार फिर पीएम केयर्स फंड के पैसों का मुद्दा उठाया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि भारतीयों की जान को खतरे में डाला जा रहा है और दूसरा यह सुनिश्चित किया जाए कि पब्लिक का पैसा सही और अच्छी क्वालिटी के उपकरण खरीदने में खर्च किया जा रहा है। बता दें कि राहुल गांधी ने इससे पहले भी पीएम केयर्स फंड को लेकर मांग की थी कि सरकार लोगों के दान का पैसा कहां खर्च कर रही है उसका पूरा विवरण दे।

Recommended Video

    Rahul Gandhi का Modi Govt. पर निशाना, तीन चीजें देर तक नहीं छिप सकतीं | वनइंडिया हिंदी

    यह भी पढ़ें: दिल्ली: 106 साल के बुजुर्ग ने कोरोना वायरस को दी मात, 1918 में स्पेनिश फ्लू का भी किया था सामना

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+