Rahul Gandhi ने किसे बुलाया 'लंगड़ा घोड़ा', बिना नाम लिए लगाई किसकी क्लास

Rahul Gandhi News: राहुल गांधी बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी पर जितना हमलावर रहते हैं उतना ही तीखा हमला कई बार वह अपनी ही पार्टी के नेताओं पर करते हैं। पहले भी कई बार वह कह चुके हैं कि कांग्रेस पार्टी में कुछ छुपे हुए संघी लोग हैं। अब मध्य प्रदेश के दौरे पर एक बार फिर उन्होंने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास मध्य प्रदेश में 10-10 नेता हैं और पार्टी को लंगड़े घोड़ों की जरूरत नहीं है।

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के बयान से सोशल मीडिया पर बवाल शुरू हो गया है। सोशल मीडिया यूजर्स अटकल लगा रहे हैं कि लोकसभा में नेता विपक्ष ने किसकी तरफ यह इशारा किया है। कुछ लोग कमलनाथ का नाम ले रहे हैं, तो कुछ लोगों का कहना है कि यह दिग्विजय सिंह और कमलनाथ दोनों पर हमला है।

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi ने पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश

मध्य प्रदेश में राहुल गांधी ने पार्टी के विधायकों और दूसरे नेताओं से चर्चा की। इस दौरान उनसे एक विधायक ने पूछा कि बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस के पास कोई चेहरा नहीं है। इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'किसने कहा कि हमारे पास चेहरा नहीं है। हमारे पास10-10 चेहरा हैं। पहले कांग्रेस बारात के घोड़े को रेस में भेज देती थी और रेस के घोड़े को बारात में। अब ऐसा नहीं होगा। बारात का घोड़ा बारात में जाएगा और रेस का घोड़ा रेस में जाएगा। लंगड़े घोड़े घर जाएंगे।'

यह भी पढ़ें: सीजफायर पर सवाल उठा रहे राहुल गांधी को Salman Khurshid ने ही बता दिया झूठा, जानें क्या कहा

कांग्रेस की कार्यशैली और नेताओं की अनुशासनहीनता पर भी राहुल गांधी ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपनी कार्यशैली बदलनी होगी। अब अनुशासनहीनता को किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, 'पार्टी की स्लीपर सेल अपना काम कर रही है और अनुशासनहीनता करने वालों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।' जिला अध्यक्षों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष का पद जिम्मेदारी का होता है। प्रदेश में 55 नए नेताओं को तैयार करना है और यह जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी है।

राहुल गांधी ने किसे बुलाया लंगड़ा घोड़ा?

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद पार्टी को लोकसभा चुनाव में भी शिकस्त का मुंह देखना पड़ा था। कांग्रेस को प्रदेश में एक भी सीट नहीं मिली और पार्टी के सीनियर नेता कमलनाथ के बेटे भी अपना छिंदवाड़ा का गढ़ बचाने में नाकामयाब रहे थे। लोकसभा चुनाव के बाद ऐसी अटकलें भी लगाई जा रही थीं कि कमलनाथ अपने बेटे के साथ बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, अब तक ऐसा नहीं हुआ है। राहुल गांधी ने अपनी ही पार्टी के कुछ नेताओं को घर भेजने की बात कही है और उन्हें लंगड़ा घोड़ा कहा है। अब राहुल ने किसी नेता का नाम नहीं लिया है, लेकिन उनका तंज पार्टी के सीनियर नेताओं के लिए ही माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: 'राहुल गांधी और कांग्रेस झूठ-धोखाधड़ी के सबसे बड़े ब्रांड एंबेसडर', केंद्रीय मंत्री के बयान ने मचा बवाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+