पीएम मोदी पर राहुल गांधी का निशाना, पूछा- अपने देशवासियों को खतरे में डालकर क्या वैक्सीन एक्सपोर्ट सही है?
नई दिल्ली। देश में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच कई राज्यों से वैक्सीन की कमी की खबरें सामने आ रही हैं, लेकिन सरकार की तरफ से वैक्सीन की कमी के दावों को खारिज किया जा रहा है। वहीं इस बीच वैक्सीन की कमी को लेकर विपक्ष ने सरकार पर हमला करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि देश में बढ़ते कोरोना संकट के बीच वैक्सीन की कमी एक अतिगंभीर समस्या है कोई 'उत्सव' नहीं।
Recommended Video

वैक्सीन के निर्यात पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल
राहुल गांधी ने वैक्सीन के निर्यात पर भी सवाल उठाए हैं, उन्होंने कहा है कि देश में एक तरफ वैक्सीन की कमी हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार देशवासियों की जान का खतरे में डालकर वैक्सीन का निर्यात कर रही है। राहुल गांधी ने केंद्र पर कांग्रेस शासित राज्यों के साथ भेदभाव करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार सभी राज्यों को बिना पक्षपात के मदद करे, हम सब मिलकर ही इस महामारी को हरा सकते हैं।
इन राज्यों में वैक्सीन की कमी का दावा
आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों के अंदर राजस्थान, पंजाब, ओडिशा और अब महाराष्ट्र जैसे राज्यों ने वैक्सीन की कमी की शिकायत की है। हालांकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने वैक्सीन को लेकर कहा है कि देश में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा है कि कोरोना वैक्सीन की 9 करोड़ से ज्यादा डोज दी जा चुकी है। राज्यों के पास 4.3 करोड़ का स्टॉक है। कमी का सवाल ही कहां उठता है? हम निरंतर निगरानी रख रहे हैं और आपूर्ति बढ़ा रहे हैं।
बढ़ते कोरोना संकट में वैक्सीन की कमी एक अतिगंभीर समस्या है, ‘उत्सव’ नहीं-
अपने देशवासियों को ख़तरे में डालकर वैक्सीन एक्सपोर्ट क्या सही है?केंद्र सरकार सभी राज्यों को बिना पक्षपात के मदद करे।
हम सबको मिलकर इस महामारी को हराना होगा।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 9, 2021
बढ़ते कोरोना संकट में वैक्सीन की कमी एक अतिगंभीर समस्या है, ‘उत्सव’ नहीं-
अपने देशवासियों को ख़तरे में डालकर वैक्सीन एक्सपोर्ट क्या सही है?केंद्र सरकार सभी राज्यों को बिना पक्षपात के मदद करे।
हम सबको मिलकर इस महामारी को हराना होगा।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 9, 2021












Click it and Unblock the Notifications