त्यौहारों में महंगाई से त्रस्त है जनता, लेकिन प्रधानमंत्री के पास संवेदनशील दिल नहीं- राहुल गांधी
नई दिल्ली, नवंबर 03। महंगाई के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर है। छोटी दिवाली के मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि फेस्टिव सीजन पर देश की जनता महंगाई से त्रस्त है, लेकिन पीएम मोदी के पास जनता के दर्द को महसूस करने के लिए संवेदनशील दिल नहीं है। राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दामों को लेकर कहा है, दिवाली है। महंगाई चरम पर है। व्यंग्य की बात नहीं है। काश मोदी सरकार के पास जनता के लिए एक संवेदनशील दिल होता।"
Recommended Video

'मोदी राज में 'सबका विनाश, महंगाई का विकास' हो रहा है'
बता दें कि राहुल गांधी ने इससे पहले भी महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर कई बार हमला बोला है। कुछ दिन पहले राहुल गांधी ने ट्विटर पर एक आर्टिकल शेयर करते हुए कहा था, सबका विनाश, महंगाई का विकास'। राहुल गांधी का कहना था कि देश में बाकि सबका तो विनाश हो रहा है, बस महंगाई का ही विकास हो रहा है। राहुल गांधी ने जो आर्टिकल शेयर किया था, उसमें लिखा था कि अगर सरकार टैक्स नहीं बढ़ाती तो आज देश में पेट्रोल की कीमत 66 रुपए और डीजल की कीमत 55 रुपए होती।
देश में पेट्रोल 120 रुपए लीटर तक पहुंचा
आपको बता दें कि देश भर में पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। देश के अधिकतर राज्यों में अब पेट्रोल और डीजल 100 रुपे के पार जा चुका है। मध्य प्रदेश में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 120 रुपए के पार पहुंच गई है। पेट्रोल-डीजल के अलावा सीएनजी, पीएनजी और घरेलू गैस के दामों में भी भारी बढ़ोतरी हो रही है। अभी हाल ही में सरकार ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में 265 रुपए की बढ़ोतरी की, जिसने जनता की कमर तोड़ दी है। ईंधन के अलावा सब्जियां और खाने-पीने की चीजें भी महंगी हो रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications