पीएम मोदी पर राहुल का हमला, वायुसेना का पैसा अपने दोस्त अनिल अंबानी को देते हैं

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला है। ओडिशा के कोरापट में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कुछ दिन पहले हमारी वायुसेना ने पाकिस्तान पर हमला किया, हमारे कुछ जवान शहीद हो गए। पिछले 70 साल से से एचएएल वायुसेना के लिए एयरक्राफ्ट बना रही है, भारतीय युवा एयरक्राफ्ट बनाता है। प्रधानमंत्री मोदी देशभक्ति की बात करते हैं लेकिन वह वायुसेना का पैसा लेते हैं और उसे अपने दोस्त अनिल अंबानी को दे देते हैं।

rahul

बता दें कि राहुल गांधी राफेल डील को लेकर लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर हैं। उन्होंने कई बार पीएम मोदी पर राफेल डील में अनिल अंबानी को 30000 करोड़ रुपए का लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया है। हालांकि राहुल गांधी के आरोपो को भाजपा सिरे से खारिज करती आई है। लेकिन जिस तरह से राफेल के दस्तावेज चोरी होने की खबर सामने आई थी उसके बाद राहुल ने पीएम मोदी पर हमला बोला था। राहुल गांधी ने कहा कि अब मीडिया की जांच करने की बात हो रही है, लेकिन जिसने 30 हजार करोड़ का घोटाला किया है उसपर कोई जांच नहीं हो रही है। चीजों को तोड़-मरोड़कर नरेंद्र मोदी का बचाव किया जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य सिर्फ चौकीदार को बचाना है।

पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि केवल एक नई लाइन निकली है 'गायब हो गया'। 2 करोड़ युवाओं का रोजगार गायब हो गया, किसानों को सही दाम, डोकलाम गायब हो गया, जीएसटी से फायदा गायब हो गया, अब राफेल की फाइलें भी गायब हो गईं। राहुल गांधी ने एक बार राफेल को लेकर पीएम मोदी पर बड़े आरोप लगाए। राहुल गांधी ने कहा कि अब मीडिया की जांच करने की बात हो रही है, लेकिन जिसने 30 हजार करोड़ का घोटाला किया है उसपर कोई जांच नहीं हो रही है। चीजों को तोड़-मरोड़कर नरेंद्र मोदी का बचाव किया जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य सिर्फ चौकीदार को बचाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+