Rahul Gandhi का मोदी सरकार पर हमला, बोले- इस साल उद्योगपतियों का 2378760000000 रुपये कर्ज माफ किया
नई दिल्ली। Rahul Gandhi on Modi Government: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है और अपने ट्वीट में बताया है कि सरकार ने उद्योगपतियों का कितना कर्ज माफ किया है। राहुल ने गुरुवार सुबह ट्वीट करते हुए लिखा है, '2378760000000 रुपये का कर्ज इस साल मोदी सरकार ने कुछ उद्योगपतियों का माफ किया है। इस राशि से कोविड के मुश्किल समय में 11 करोड़ परिवारों को 20-20 हजार रुपये दिए जा सकते थे। मोदी जी के विकास की असलियत!'
Recommended Video

आपको बता दें राहुल गांधी केंद्र सरकार पर अर्थव्यवस्था, कोरोना वायरस और कृषि कानूनों पर हो रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर लगातार हमलावर बने हुए हैं। इससे पहले एक अन्य ट्वीट में भी राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर तंज कसा था और लिखा था कि किसान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास नहीं करते हैं। अपने इस ट्वीट में राहुल ने लिखा था, 'हर बैंक अकाउंट में 15 लाख रुपये और हर साल 2 करोड़ नौकरी। मुझे 50 दिन का समय दो नहीं तो... हम 21 दिन में कोरोना से जंग जीत जाएंगे। किसी ने भी हमारे क्षेत्र में घुसपैठ नहीं की और ना ही कोई पोस्ट ली। किसान मोदी जी के 'असत्यग्रह' के लंबे इतिहास के कारण उनपर विश्वास नहीं करते हैं।'

दूसरी ओर राहुल गांधी के इटली जाने को लेकर भाजपा ने भी उनपर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने तंज कसते हुए कहा कि पार्ट टाइम पॉलिॉटिक्स, फुल टाइम पर्यटन और पाखंड जो नेता करेगा उसे नानी याद आएगी। और जब नानी याद आती है तो वो कहां पहुंच जाते हैं इसका पता सिर्फ उन्हें ही होता है।












Click it and Unblock the Notifications