मन की बात कार्यक्रम पर राहुल गांधी ने साधा निशाना, कहा- निरर्थक बात से कोरोना खत्म नहीं होगा
अब से कुछ देर में पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के जरिए जनता से रूबरू होंगे। पीएम मोदी के इस कार्यक्रम पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने निशाना साधा है।
नई दिल्ली, 30 मई। अब से कुछ देर में पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के जरिए जनता से रूबरू होंगे। पीएम मोदी के इस कार्यक्रम पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने निशाना साधा है। उन्होंने इस कार्यक्रम के प्रसारित होने से पहले ट्वीट कर कहा कि, 'कोरोना से लड़ने के लिए चाहिए-सही नीयत, नीति, निश्चय। महीने में एक बार निरर्थक बात नहीं!'

Recommended Video
वह कई बार मोदी सरकार की नीतियों की खुलकर आलोचना कर चुके हैं। शनिवार को उन्होंने मोदी सरकार के कैबिनेट मंत्रियों पर निशाना साधते हुए कहा था कि, 'पीएम की झूठी छवि के लिए किसी भी विभाग का मंत्री किसी भी विषय पर कुछ भी बोलने के लिए मजबूर हैं।'
यह भी पढ़ें: Modi Govt 2.0 के दो साल पूरे, कोरोना महामारी के बीच BJP कैसे मना रही है ये दिन
गुरुवार को उन्होंने मोदी सरकार के अच्छे दावों पर निशाना साधा था। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'केंद्र सरकार की प्राथमिकता- सोशल मीडिया, झूठी इमेज। जनता की प्राथमिकता- रिकॉर्ड तोड़ महँगाई, कोरोना वैक्सीन। ये कैसे अच्छे दिन!'
पीएम मोदी अब से कुछ ही देर में मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि कार्यक्रम में पीएम कोरोना वायरस और वैक्सीन कमी पर चर्चा कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications