Lok Sabha Election: दूसरे चरण की वोटिंग से पहले राहुल गांधी बोले- 'मित्र काल' से निकालने का चुनाव
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के दूसरे चरण के मतदान से पहले एक बार फिर पीएम मोदी (PM Modi) को निशाने पर लिया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 हिंदुस्तानियों की सरकार के बनाने के लिए हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि इस बार कांग्रेस सबसे आगे निकलेगी और देश में आईएनडीआईए गठबंधन की सरकार बनेगी।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व दिग्गज नेता राहुल गांधी ने दावे के साथ कहा कि कांग्रेस पार्टी और आईएनडीआई गठबंधन संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "यह चुनाव लोकतंत्र और सिद्धांतों को बचाने का चुनाव है। एक तरफ, भाजपा और आरएसएस लोकतंत्र और संविधान को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। दूसरी तरफ, कांग्रेस पार्टी और आईएनडीआई गठबंधन संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रयास कर रहे हैं।"

राहुल गांधी ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए कहा, "हम कन्याकुमारी से कश्मीर तक, लगभग 4000 किलोमीटर पैदल चले; हम मणिपुर से महाराष्ट्र तक भी चले। हमने आपसे बातचीत की, हमने आपकी बात सुनी और फिर एक क्रांतिकारी घोषणापत्र बनाया। ये घोषणापत्र कांग्रेस पार्टी ने बनाया यह लेकिन यह आपका है।"
पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि मोदी जी ने लगभग 22-25 करोड़पति बनाए, जबकि हम करोड़ों महिलाओं और युवाओं को 'लखपति' बनाएंगे। किसानों को कानूनी एमएसपी की गारंटी दी गई है और उनके ऋण माफ कर दिए जाएंगे। मजदूरों के लिए न्यूनतम वेतन 400 रुपये निर्धारित किया जाएगा। यह घोषणापत्र देश को बदलने के लिए है।
वहीं कर्नाटक में ओबीसी कोटे से मुस्लिम आरक्षण की व्यवस्था को लेकर पीएम मोदी की ओर कांग्रेस की राज्य सरकार पर सवाल खड़े किए जाने के बाद कांग्रेस ने बीजेपी पर हमले तेज किए। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस के घोषणापत्र को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी संकट में है और पीएम हैरान हैं। पीएम मोदी कुछ ऐसे मुद्दे उठाए जो सही नहीं हैं हमारे घोषणापत्र में। वह अपनी चुनावी रैलियों के दौरान हमारे घोषणापत्र का प्रचार कर रहे हैं। हालांकि यह प्रचार गलत है और झूठ पर आधारित है।












Click it and Unblock the Notifications