हाथरस में धक्का-मुक्की के बाद बोले राहुल गांधी, 'मैं दुनिया में किसी से नहीं डरूंगा'
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के हाथरस में युवती के साथ कथित तौर पर गैंगरेप की घटना के बाद उसकी मौत हो गई, उसने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। विपक्ष लगातार प्रदेश की सरकार और पुलिस प्रशासन पर हमलावर है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी गुरुवार को पीड़िता के परिजनों से मिलने हाथरस जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्हें पुलिस ने रोक लिया और हिरासत में ले लिया। इस दौरान राहुल गांधी के साथ धक्का-मुक्की भी हुई, जिसमे वह गिर गए थे। घटना के बाद आज राहुल गांधी ने ट्वीट करके लिखा मैं दुनिया में किसी से नहीं डरूंगा।

Recommended Video
मैं दुनिया में किसी से डरूंगा नहीं
राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, 'मैं दुनिया में किसी से नहीं डरूंगा... मैं किसी के अन्याय के समक्ष झुकूं नहीं, मैं असत्य को सत्य से जीतूं और असत्य का विरोध करते हुए मैं सभी कष्टों को सह सकूं।' गांधी जयंती की शुभकामनाएं। इससे पहले गुरुवार को एक ट्वीट करके योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने लिखा, दुख की घड़ी में अपनों को अकेला नहीं छोड़ा जाता। UP में जंगलराज का ये आलम है कि शोक में डूबे एक परिवार से मिलना भी सरकार को डरा देता है। इतना मत डरो, मुख्यमंत्री महोदय!
राहुल-प्रियंका समेत 203 के खिलाफ केस
बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी समेत 203 लोगों के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। हाथरस जाने को लेकर भीड़ इकट्ठी करने के मामले में ये एफआईआर दर्ज की गई है। गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में ईकोटेक वन पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 188, धारा 269, 270 और महामारी एक्ट पंजीकृत किया गया है। इनमें 153 नामजद हैं जबकि 50 के खिलाफ अज्ञात में मामला दर्ज हुआ है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस की ओर से ही ये मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर में दीपेंद्र सिंह हुड्डा, पीएल पुनिया, अजय कुमार लल्लू के भी नाम हैं।
क्या है हाथरस का मामला
हाथरस रेप केस, ये है पूरा मामला हाथरस के चंदपा क्षेत्र में दलित लड़की 14 सितंबर को अपनी मां के साथ पशुओं का चारा लेने खेतों पर गई थी। खेत में कुछ युवकों ने उसके साथ कथित तौर पर रेप किया। लड़की के साथ बुरी तरह से मारपीट भी की गई। उसकी रीढ़ की हड्डी में चोट आई और दरिंदगी की हद करते हुए उसकी जीभ काट दी गई। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में 29 सितंबर, मंगलवार को लड़की ने दम तोड़ दिया। इस पूरे मामले में पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि पहले आठ दिन तक पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करने और रेप की धाराओं को उसमें जोड़ने में आनाकानी की। इसके बाद जब पीड़िता की मौत को गई तो रात में पुलिस ने जबरन रात में लड़की का दाह संस्कार कर दिया। अब डीएम का वीडियो सामने आया है, जिसमें वो कथित तौर पर परिवार को धमकाते दिख रहे हैं। वहीं पीड़िता की भाभी भी कई आरोप लगा रही हैं।
-
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List












Click it and Unblock the Notifications