राहुल गांधी ने वित्तमंत्री को बताया अयोग्य, कहा- कोई आपसे प्याज खाने के बारे में नहीं पूछ रहा

नई दिल्ली। देश में प्याज की लगातार बढ़ रही कीमतों के चलते सियासत लगातार गर्माती जा रही है। बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्याज की कीमत के मुद्दे पर गुरुवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर तंज कसा है। राहुल गांधी ने कहा कि, वित्त मंत्री का काम भारत को यह बताना नहीं है कि वह क्या खाती हैं। असल बात यह है कि उन्हें कुछ पता ही नहीं है कि क्या चल रहा है। गुरुवार को सदन में प्याज की कीमतों को लेकर लगातार हंगामा किया।

निर्मला सीतारमण के प्याज वाले बयान पर राहुल गांधी का तंज

निर्मला सीतारमण के प्याज वाले बयान पर राहुल गांधी का तंज

केरल के वायनाड में आयोजित कांग्रेस नेतृत्व की बैठक में राहुल गांधी ने कहा, कोई नहीं पूछ रहा कि आप प्याज खाती हैं या नहीं। आप वित्त मंत्री हैं और हम पूछ रहे हैं कि अर्थव्यवस्था क्यों संकट का सामना कर रही है। वह अयोग्य हैं, जिन्हें नहीं पता कि क्या हो रहा है। अगर आपने गरीब से गरीब व्यक्ति से भी पूछा होता तो आपको उचित जवाब मिल जाता। राहुल गांधी ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया है।

राहुल बोले- कोई आपसे प्याज खाने के बारे में नहीं पूछ रहा

राहुल बोले- कोई आपसे प्याज खाने के बारे में नहीं पूछ रहा

राहुल गांधी ने आर्थिक मंदी को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, भारत की अर्थव्यवस्था की स्थिति को आज हर कोई जानता है। भारत की सबसे बड़ी ताकत जिसे यूपीए ने 10-15 साल में बनाया था, उसे तबाह कर दिया गया। देश के वित्त मंत्री से प्याज की कीमतों के बारे में पूछा जाता है तो अहंकार में वह जवाब देती हैं कि वह प्याज या लहसुन नहीं खाती हैं। उन्होंने कहा, हम अपने लोगों की आवाज पर भरोसा करते हैं लेकिन नरेंद्र मोदी केवल खुद पर भरोसा करते हैं। उन्होंने किसी दुकानदार से नोटबंदी के बारे में नहीं पूछा।

'भारत की सबसे बड़ी ताकत को तबाह किया'

उन्होंने भारत की सबसे बड़ी ताकत को तबाह किया, जो इसकी अर्थव्यवस्था है। उन्होंने यही काम जीएसटी के साथ किया। अब आप देखें कैसी हास्यास्पद स्थिति उत्पन्न हो गई है? कांग्रेस नेता ने कहा कि उनकी पार्टी शर्तें लागू कर लोगों का अपमान नहीं करेगी। गांधी ने कहा,‘हम अपने ही लोगों की पिटाई या हत्या पर भरोसा नहीं करते और इसके लिए हम राष्ट्रीय स्तर पर लड़ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+