भारत बंद के समर्थन में उतरे राहुल गांधी, कहा- नए कानून किसानों को गुलाम बना देंगे

नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र के दौरान मोदी सरकार ने कृषि क्षेत्र से जुड़े दो अहम विधेयक लोकसभा और राज्यसभा में पेश किए। फिर विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच इसे पास भी करवा दिया। जिसके बाद से राजनीतिक पार्टियों और किसानों का विरोध जारी है। जिस वजह से आज प्रदर्शनकारी किसानों ने 'भारत बंद' का ऐलान किया है। जिसके समर्थन में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी आ गए हैं। साथ ही इस बिल को किसानों को गुलाम बना देने वाला बताया है।

Recommended Video

    Farm Bill 2020:भारत बंद के समर्थन में Rahul Gandhi,Priyanka Gandhi ने भी किया ट्वीट | वनइंडिया हिंदी
    rahul

    राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पहले मोदी सरकार ने GST के जरिए MEME सेक्टर को बर्बाद कर दिया। अब वो इस कृषि कानून से किसानों को गुलाम बना देंगे। उन्होंने इसके साथ हैशटैग लिखा कि I Support Bharat Bandh। इससे पहले विरोध कर रहे किसानों के समर्थन में राहुल गांधी ने लिखा था कि 2014- मोदी जी का चुनावी वादा किसानों को स्वामीनाथन कमिशन वाला MSP। 2015- मोदी सरकार ने कोर्ट में कहा कि उनसे ये न हो पाएगा। 2020- काले किसान कानून, मोदी जी की नीयत साफ़, कृषि-विरोधी नया प्रयास, किसानों को करके जड़ से साफ, पूंजीपति मित्रों का ख़ूब विकास।

    क्या कह रहे किसान?
    संसद के दोनों सदनों से पारित हुए कृषि विधेयकों के विरोध में आज किसान संगठन राष्ट्रव्यापी हड़ताल कर रहे हैं। इससे पहले पंजाब और हरियाणा के किसान संगठनों ने तीन दिन की 'रेल रोको' हड़ताल की थी। सरकार का दावा है कि इन बिलों से किसानों को लाभ होगा। इससे किसानों की आय बढ़ेगी और बाजार उनके उत्पादों के लिए खुलेगा। तो वहीं किसान संगठनों का कहना है कि इन विधेयकों से कृषि क्षेत्र कार्पोरेट के हाथों में चला जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+