प्रियंका-रॉबर्ट वाड्रा के साथ चीनी राजदूत से मिले राहुल? फोटो आने पर कांग्रेस की सफाई
नई दिल्ली। इस वक्त इंडो-चाइना बार्डर पर काफी गहमा-गहमी बनी हुई है, हालात काफी सख्त और गर्म है, चीनी मीडिया की ओर से लगातार भारत को लेकर अनाप-शनाप छापा जा रहा है लेकिन इसी बीच इस मुद्दे पर देश के अंदर राजनीति भी काफी गर्माई हुई है और इस गर्म आग में घी का काम किया है चीनी राजदूत से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की मुलाकात ने।

प्रियंका-रॉबर्ट वाड्रा के साथ चीनी राजदूत से मिले राहुल गांधी?
इन दोनों की मुलाकात की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, इस वायरल फोटो में प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा भी नजर आ रहे हैं, जिसके बाद इस पर लोगों की काफी तीखी प्रतिक्रियाएं आई हैं और इसी वजह से अब कांग्रेस ने वायरल फोटो पर अपनी सफाई दी है।

फूड फेस्टिवल की तस्वीर?
कांग्रेस ने ऐसी किसी मुलाकात में प्रियंका गांधी वाड्रा और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा की मौजूदगी से इनकार किया है। कांग्रेस का दावा है कि जो तस्वीर चीनी राजदूत से मुलाकात का नाम देकर वायरल किया जा रहा है वो दरअसल एक फूड फेस्टिवल की है।

राजनीतिक मुद्दा
आपको बता दें कि सीमा -तनाव के बीच राहुल गांधी और चीनी राजदूत की मुलाकात ने एक नया राजनीतिक मुद्दा ले लिया है, इस पर बवाल मचने के बाद राहुल गांधी ने खुद ट्वीट कर कहा था कि महत्वपूर्ण मुद्दों पर जानकारी लेना मेरा काम है। उन्होंने साफ कहा था कि उन्होंने पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, पूर्वोत्तर के कांग्रेसी नेताओं और भूटान के राजदूत से भेंट की थी।
चीन के आतिथ्य का आनंद क्यों उठा रहे हैं?
इसके बाद सरकार पर हमला करते हुए राहुल ने कहा था कि यदि वह मेरे 8 जुलाई को चीनी राजदूत के साथ मुलाकात को लेकर ज्यादा चिंतित हैं, तो फिर सिक्किम सेक्टर के डोकलाम में सीमा पर गतिरोध के बीच तीन केंद्रीय मंत्री चीन के आतिथ्य का आनंद क्यों उठा रहे हैं? सीमा विवाद क्यों जारी है।
चीनी दूतावास
गौरतलब है कि चीनी दूतावास ने 8 जुलाई की राहुल व लुओ की मुलाकात के बारे में जानकारी अपनी वेबसाइट पर पोस्ट किया था। उसने अपनी पोस्ट को बाद में हटा लिया।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'












Click it and Unblock the Notifications