PM के लद्दाख दौरे के बीच राहुल का मोदी पर बड़ा हमला, वीडियो जारी कर पूछा- कौन बोल रहा है झूठ
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 9.30 बजे अचानक लद्दाख पहुंच गए। लद्दाख में 11 हजार फीट की ऊंचाई पर मौजूद फॉरवर्ड लोकेशन नीमू पर पहुंचे। उनका यह दौरा गलवान घाटी में चीन से हुई हिंसक झड़प के 18 दिन बाद हुआ।पीएम के लद्दाख दौरे के बीच में ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर चीन को लेकर कड़ा हमला बोला है। राहुल ने ट्वीट कर पूछा है कि, लद्दाख को लेकर कौन झूठ बोल रहा है।
Recommended Video

राहुल ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा है, लद्दाख के लोग कह रहे हैं कि चीन हमारी जमीन ले रहा है और प्रधानमंत्री कहते हैं कि हमारी जमीन किसी ने नहीं ली है। जाहिर है, कोई न कोई झूठ बोल रहा है। राहुल ने ट्वीट में एक वीडियो भी अटैच किया है। राहुल के मुताबिक, इस वीडियो में लद्दाख के कई लोग कह रहे हैं कि चीन हमारी सीमा के अंदर घुस गया है और हमारी जमीनें छीनी जा रही हैं।
Ladakhis say:
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 3, 2020
China took our land.
PM says:
Nobody took our land.
Obviously, someone is lying. pic.twitter.com/kWNQQhjlY7
इस वीडियो में राहुल गांधी ने दर्जनों ऐसे लोगों के बयान दिखाए हैं , जो दावा कर रहे हैं कि चीन ने भारतीय सीमा में घुसकर उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। वह नेशनल मीडिया द्वारा दिखाई जा रही खबरों को गलत बता रहे हैं कि, चीन ने हमारी जमीन नहीं ली है। कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री पर उस दिन निशाना साधा है जब मोदी लद्दाख दौरे पर पहुंचे हैं।
वहीं कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से जवानों का उत्साह बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को पहले ही वहां जाना चाहिए था। चीन को हमारे देश की सीमा के अंदर से भगाना जरूरी है।15 जून को भारत-चीन के बीच खूनी संघर्ष के बाद प्रधानमंत्री यहां पहुंचे हैं। उनके अचानक हुए इस दौरे से हर कोई हैरान रह गया। इस दौरान उन्होंने सैनिकों की हौसलाअफजाई करते हुए कहा कि यहां तैनात जवानों के इरादे यहां की पर्वत चोटियों से भी ऊंचे और मजबूत हैं।












Click it and Unblock the Notifications