Rahul Gandhi: कीर्ति नगर की फर्नीचर मार्केट पहुंचे राहुल गांधी, कारपेंटरों से की बातचीत

Rahul Gandhi Reach Furniture Market Kirti Nagar: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी जबरदस्त मोहब्बत की दुकान चला रहे हैं। लोगों के बीच जमकर प्यार बांट रहे हैं। साथ ही लोगों को प्यार से रहने का संदेश दे रहे हैं। कभी ट्रैक ड्राइवरों के साथ तो कभी बाइक मिस्त्री तो कभी किसानों तो कभी कुलियों के साथ प्यार बांट रहे हैं।

इस बीच कांग्रेस गांधी की एक और तस्वीर काफी वायरल हो रही है। राहुल गांधी गुरुवार को दिल्ली के कीर्ति नगर पहुंचे। उन्होंने कीर्ति नगर के फर्नीचर मार्केट पहुंचकर वहां के कारपेंटरों से बातचीत की। उन्होंने सभी बढ़ई के साथ प्यार से मिले और उनका हालचाल जाना।

कीर्ति नगर पहुंचकर राहुल गांधी ने कारपेंटरों से की बात

इस बीच राहुल गांधी ने कारपेंटरों के साथ गले मिलकर फोटो खिंचवाई। उन्हें साथ देना का भरोसा दिया। इससे पहले राहुल गांधी ट्रक ड्राइवरों के साथ ट्रक में बैठकर उनका हाल चाल जाना था। उनके साथ काफी देर तक समय बिताया था। ट्रक ड्राइवरों से उनकी समस्या के बारे में जाना।

बाइक मैकेनिक से भी की थी बात

इसके कुछ दिन बाद राहुल गांधी दिल्ली स्थित करोलबाग के गफ्फार मार्केट पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने बाइक मिस्त्री से काफी देर तक बातचीत की। उन्होंने बाइक मिस्त्री से गाड़ी ठीक करने का गुर सीखा। साथ ही पेचकस-पिलास पकड़कर ठीक भी किया। कुछ दिन पहले किसानों के बीच पहुंचकर ट्रैक्टर चलाया। खेत में धान रोपा। किसानों की समस्या को जाना। उन्हें मदद का भरोसा दिया।

हाल ही में आनंद विहार रेलवे स्टेशन का किया था दौरा

अभी हाल ही में राहुल गांधी आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचकर कुलियों से बातचीत की। उन्होंने उनका हालचाल जाना। काफी देर तक उनके साथ समय बिताया। अभी आज राहुल गांधी कीर्ति नगर पहुंचकर कारपेंटरों का हाल चाला जाना।

यह भी पढ़ें- MP News: मध्य प्रदेश में राहुल गांधी के दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कालापीपल में 30 सितंबर को बड़ी चुनावी सभा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+