राहुल गांधी ने अमेरिका के सामने उठाया ये सवाल तो संबित पात्रा बोले- अब रोना-धोना काम नहीं आएगा
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका के पूर्व सेक्रेट्री ऑफ स्टेट निकोलस बर्न्स से वर्चुअल बातचीत में भाजपा सरकार को जमकर घेरा और सवाल किया कि भारत में जो कुछ हो रहा है उस पर अमेरिका चुप्पी क्यों साधे हुए है? जिस पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने पलटवार करते हुए कहा कि अब रोना-धोना काम नहीं आने वाला है।

पात्रा ने राहुल गांधी का नाम लिए तंज कसा कि आप कितने काबिल हैं दुनिया को इसकी जानकारी है। अब दुनिया को ये पता चल चुका है कि ये आपका रोना-धोना लोकतंत्र के लिए नहीं बल्कि आपकी पार्टी की नाकामी को लेकर है। राहुल गांधी को जवाब देते हुए पात्रा ने कहा राहुल बिलकुल अपनी पार्टी के नेता मणिशंकर अय्यर की तरह रो रहे हैं जिन्होंने पाकिस्तान से कहा था आपको मोदी को हटाना होगा।
राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए अमेरिका की चुप्पी पर उठाए थे सवाल
राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि भारत की संस्थाओं पर सत्ता पर काबिज भाजपा ने कब्जा कर लिया है। भारत में वर्तमान में जो कुछ हो रहा है उस पर अमेरिका चुप क्यों है ? बीजेपी को लेकर कई सवाल किए। उन्होंने निकोलस से हुई बातचीत में कहा कि भाजपा ने तमाम सवैधानिक संस्थाओं को अपने कब्जे में ले लिया है जिन संस्थानों को निष्पक्ष होकर काम करना चाहिए वो नहीं कर रही है। राहुल ने कहा चुनाव लड़ने के लिए ढ़ांचागत संस्थाओं की जरूरत होती है। एक ऐसी निष्पक्ष अदालत की जरूरत होती है जो हमारी रक्षा करे। आजाद मीडिया, आर्थिक बराबरी की जरूरत होती है। उन्होंने भाजपा पर तमाम आरोप लगाते हुए अमेरिका से सवाल किया कि वो इस सब मुद्दों पर चुप क्यों है?
राहुल गांधी अगर प्रधानमंत्री होते तो उनकी क्या नीतियां होती ?
निकोलस बर्न्स जो कि हावर्ड कैनेडी स्कूल के प्रोफेसर हैं उन्होंने मीटिंग में जब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से सवाल पूछा कि अगर वो देश के प्रधानमंत्री होते तो किन नीतियों को लागू करते? जिसके जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि अगर वो देश के प्रधानमंत्री होते तो वे देश में रोजगार पैदा करने पर ध्यान देता। उन्होंने कहा वर्ततान में हमारे देश की वृद्धि को देखिए तो हमारे यहां विकास और रोजगार पैदा किए जाने के बीच वो रिश्ता नहीं नजर आता है। वैल्यू एडिशन के लिए सरकार कुछ नहीं कर रही है। राहुल गांधी ने पड़ोसी देश चीन का उदाहरण देते हुए कहा कि चीन के जैसे भारत को भी वैल्यू एडिशन करने की आवश्यकता है। राहुल बोले मैं आज तक किसी ऐसे चीनी नेता से नहीं मिला जो बोला हो कि मुझे रोजगार पैदा करने में समस्या हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications