बिजली संकट पर राहुल गांधी का पीएम मोदी से सवाल, कहा- अब किसे ठहराएंगे दोषी नेहरू या फिर जनता ?
नई दिल्ली, 30 अप्रैल। भीषण गर्मी के बीच बिजल संकट को लेकर काग्रेस के वरिष्ठ नेता वरिष्ठ नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर निशाना साधा है। उन्होंने बिजली सप्लाई (Electricity Supply) की मौजूदा स्थिति को केंद्र की भाजपा सरकार की विफलता बताया है और पीएम मोदी से सवाल किया है कि इसके लिए अब वे किसको दोषी ठहराएंगे।

बढ़ती गर्मी के बीच दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत देश के करीब 16 राज्यों में बिजली आपूर्ती पर असर पड़ रहा है। बढ़ते लोड के चलते राज्यों के कई जिलों में घंटों तक बिजली गुल रहती है। झुलसाने वाली गर्मी के बीच विद्युत उत्पादन इकाईयों पर दबाव बढ़ गया है। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि गांधी ने प्रधान मंत्री से पूछा कि वह संकट पर मौजूदा "विफलता" के लिए किसे दोषी ठहराएंगे, कोयले की आपूर्ति में कमी और बिजली की बढ़ती मांग के बीच रखरखाव के लिए संयंत्र बंद होने का परिणाम है।
राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा 'प्रधानमंत्री जी के 'वादों' और 'इरादों' के बीच का तार तो हमेशा से ही कटा था। मोदी जी, इस बिजली संकट में आप अपनी नाकामी के लिए किसे दोष देंगे? नेहरू जी को? राज्य सरकारों को? या फिर जनता को ही?' ट्वीट में राहुल गांधी ने ने प्रधानमंत्री मोदी के भाषण का अंश भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने का वादा किया था।
कोयला देश में बिजली पैदा करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक प्रमुख ईंधन है। इसकी आपूर्ति प्रभावित होने से विद्युत उत्पादन पर असर पड़ रहा है। वहीं इससे पहले शुक्रवार को एनटीपीसी की ओर से कहा गया था कि बिजली उत्पादन के लिए किसी भी प्रकार की कोई कमी हैं। दादरी की सभी 6 यूनिट और ऊंचाहार की 5 इकाईयां पूरी क्षमता से कार्य कर रही हैं। वहीं एनटीपीसी ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा था कि उसके पास कोयले का पूरा स्टॉक है। दादरी और ऊंचाहार के सभी यूनिट पूरी क्षमता के साथ विद्युत उत्पादन कर रहे हैं। एनटीपीसी की ओर कहा गया है कि दादरी की सभी 6 इकाइयाँ और ऊंचाहार की 5 इकाइयाँ पूरी क्षमता से चल रही हैं और नियमित कोयला आपूर्ति प्राप्त कर रही हैं। वर्तमान स्टॉक क्रमशः 140000 मीट्रिक टन और 95,000 मीट्रिक टन है और कोयले की आपूर्ति आयात करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications