संभल नहीं पहुंच पाए राहुल गांधी, गाजीपुर बॉर्डर पर रोका काफिला, वापस दिल्ली लौटे

Rahul Gandhi Sambhal Visit: यूपी के संभल में 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद शहर तो शांत है, लेकिन इस मुद्दे पर जमकर राजनीति हो रही है। संभल की स्थिति को देखते हुए 10 दिसंबर तक वहां बाहरी लोगों की एंट्री पर पाबंदी है। इस बीच बुधवार (04 दिसंबर) को संभल जा रहे लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कई कांग्रेस नेता दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाजीपुर बॉर्डर पर रोका दिया।

Recommended Video

    संभल नहीं पहुंच पाए राहुल गांधी, गाजीपुर बॉर्डर पर रोका काफिला, वापस दिल्ली लौटे

    संभल नहीं जा पाए राहुल, लौटे दिल्ली

    हिंसा प्रभावित संभल जाते समय राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाजीपुर बॉर्डर पर रोक दिया गया। राहुल प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल भी संभल का दौरा करने जा रहे हैं। हालांकि उनको आगे जाने की इजाजत नहीं मिली और करीब दो घंटे की अफरा-तफरी के बाद राहुल गांधी का काफिला दिल्ली लौट गया है।

    Rahul Gandhi Sambhal

    हिंसा प्रभावित संभल जाने की इजाजत नहीं मिलने के बाद राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी के और नेता दिल्ली लौट गए हैं। पुलिस ने उनको संभल के रास्ते में गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

    'हम संभल जाने नहीं दे रहे', बोले राहुल गांधी

    गाजीपुर बॉर्डर पर रोके जाने के बाद राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "हम संभल जाने की कोशिश कर रहे हैं, पुलिस मना कर रही है, वो हमें जाने नहीं दे रहे हैं। बतौर नेता, मेरा अधिकार है कि मैं जाऊं, लेकिन वो मुझे रोक रहे हैं। मैं अकेले जाने को तैयार हूं, मैं पुलिस के साथ जाने को तैयार हूं, लेकिन उन्होंने वो भी नहीं माना। वो कह रहे हैं कि अगर हम कुछ दिन में वापस आ गए तो वो हमें जाने देंगे।"

    ये भी पढ़ें: राहुल प्रियंका की वजह गाजीपुर बार्डर पूरी तरह से हुआ जाम, पुलिस से बहस करते दिखे कांग्रेस सांसद

    'ये संविधान को खत्म करने वाला भारत'

    उन्होंने आगे कहा कि, "ये नेता प्रतिपक्ष के अधिकारों और संविधान के खिलाफ है। हम बस संभल जाना चाहते हैं और देखना चाहते हैं कि वहां क्या हुआ, हम लोगों से मिलना चाहते हैं। मेरा संवैधानिक अधिकार मुझे नहीं दिया जा रहा है। ये नया भारत है, ये संविधान को खत्म करने वाला भारत है। ये अंबेडकर के संविधान को खत्म करने वाला भारत है। हम लड़ते रहेंगे।"

    ये भी पढ़ें: संभल हिंसा: सपा नेताओं ने जेल में आरोपियों से की थी मुलाकात, जेलर और डिप्टी जेलर सस्पेंड

    प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरा

    कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "संभल में जो कुछ हुआ, वह गलत है। राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं, उनके पास संवैधानिक अधिकार हैं और उन्हें इस तरह नहीं रोका जा सकता। उनका संवैधानिक अधिकार है कि उन्हें पीड़ितों से मिलने जाने की अनुमति दी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि वह यूपी पुलिस के साथ अकेले जाएंगे, लेकिन पुलिस ऐसा करने को भी तैयार नहीं है। पुलिस के पास कोई जवाब नहीं है। शायद उत्तर प्रदेश के हालात ऐसे हैं कि वे इतना भी नहीं संभाल सकते। वे इतने अहंकार से क्यों कहते हैं कि उन्होंने कानून-व्यवस्था संभाल ली है?"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+