'राहुल गांधी 100% बनेंगे PM, पर अमित शाह...', चौंकाने वाली भविष्यवाणी, इस साल के बाद बन सकेंगे प्रधानमंत्री?

Rahul Gandhi PM Kundli 2026: देश की राजनीति में चुनावी गणित, जातीय समीकरण और गठबंधनों की चर्चा तो आम है, लेकिन साल के आखिर में और नए साल के आगमन पर हर बार बहस का केंद्र बनता है ज्योतिष। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर दो बड़े ज्योतिषाचार्यों की भविष्यवाणियों ने सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है। इसमें एक एस्ट्रोलॉजर (ज्योतिषी) का कहना है कि 110 फीसदी राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

'राहुल गांधी प्रधानमंत्री जरूर बनेंगे' एस्ट्रोलॉजर का बड़ा दावा

एस्ट्रोलॉजर (ज्योतिषी) मनीष अग्रवाल ने राहुल गांधी को लेकर बेहद आत्मविश्वास से भरी भविष्यवाणी की है। उनका कहना है कि राहुल गांधी की कुंडली में प्रधानमंत्री बनने के पूरे योग मौजूद हैं। मनोज अग्रवाल के मुताबिक, राहुल गांधी एक दिन देश के प्रधानमंत्री जरूर बनेंगे। उनका दावा है कि वे 100 नहीं बल्कि 110 फीसदी यकीन के साथ यह कह रहे हैं कि राहुल गांधी पीएम बनेंगे।

Rahul Gandhi Kundli 2026

मनीष अग्रवाल के मुताबिक, राहुल गांधी का असली समय अभी नहीं आया है। उनका सितारा आज से करीब 10 साल बाद, यानी 2036 के बाद सबसे ज्यादा चमकेगा। उस दौर में उनके प्रधानमंत्री बनने के योग सबसे प्रबल होंगे। यह जरूरी नहीं कि 2036 में ही वे प्रधानमंत्री बन जाएं, लेकिन उस साल के बाद उनके लिए रास्ते खुलने शुरू हो जाएंगे और अगले चुनावों में उनकी संभावनाएं काफी मजबूत होंगी।

अमित शाह का जिक्र क्यों जरूरी है?

मनीष अग्रवाल की भविष्यवाणी का सबसे दिलचस्प हिस्सा अमित शाह से जुड़ा है। उनका कहना है कि आने वाले 10 सालों तक अमित शाह की कुंडली बेहद प्रभावी रहने वाली है। यानी इस दौर में सत्ता और राजनीति पर उनका दबदबा बना रहेगा। लेकिन जैसे ही अमित शाह का प्रभाव कमजोर पड़ेगा, उसी समय राहुल गांधी का पीक शुरू होगा। मनोज अग्रवाल मानते हैं कि दोनों नेताओं की राजनीतिक किस्मत किसी न किसी तरह से एक दूसरे से जुड़ी हुई है।

मनीष अग्रवाल कहते हैं, ''राहुल गांधी इस देश के प्रधानमंत्री एक दिन जरूर बनेंगे। उनकी कुंडली में पीएम बनने के पूरे योग हैं। मैं ये बात कई बार कह चुका हूं। 110% राहुल गांधी देश के पीएम बनेंगे। राहुल गांधी की कुंडली में 2036 के बाद पीएम बनने के योग हैं। अमित शाह का इन 10 सालों में प्रभाव धीरे-धीरे कम होगा, तब ही राहुल गांधी का पीक आएगा।''

एस्ट्रोलॉजर सुशील कुमार सिंह की राहुल-प्रियंका पर भविष्यवाणी

जहां मनीष अग्रवाल राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने का दावा कर रहे हैं, वहीं एस्ट्रोलॉजर (ज्योतिषी) सुशील कुमार सिंह की राय बिल्कुल उलट है। सुशील कुमार सिंह का कहना है कि राहुल गांधी की कुंडली मजबूत जरूर है, लेकिन उसमें प्रधानमंत्री बनने का योग नहीं लिखा है।

उनके मुताबिक, राहुल गांधी सरकार बनवाने और गिराने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। वे राजनीतिक तौर पर बेहद प्रभावशाली रहेंगे और सत्ता संतुलन में अहम रोल निभाएंगे। लेकिन वे खुद कभी देश के प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे। सुशील कुमार सिंह साफ कहते हैं कि राहुल गांधी अधिकतम एक सांसद या बड़े नेता की भूमिका में रह सकते हैं, लेकिन पीएम की कुर्सी उनके भाग्य में नहीं है।

सुशील कुमार सिंह यहीं नहीं रुके। उन्होंने दावा किया कि सिर्फ राहुल गांधी ही नहीं, बल्कि उनकी बहन और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी कभी देश की प्रधानमंत्री नहीं बन सकतीं। इतना ही नहीं, उनका कहना है कि गांधी परिवार का कोई भी सदस्य भविष्य में प्रधानमंत्री पद तक नहीं पहुंचेगा।

राजनीति बनाम ज्योतिष, किस पर भरोसा?

राहुल गांधी को लेकर ये परस्पर विरोधी भविष्यवाणियां एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती हैं कि क्या राजनीति का भविष्य सितारों से तय होता है या जनता के वोट से। फिलहाल सच्चाई यही है कि राहुल गांधी विपक्ष की राजनीति में अहम भूमिका निभा रहे हैं। प्रधानमंत्री बनने का सपना हकीकत बनेगा या नहीं, इसका फैसला कुंडली नहीं बल्कि आने वाले चुनाव और जनता का मूड ही करेगा। लेकिन इतना तय है कि इन भविष्यवाणियों ने राहुल गांधी को लेकर सियासी चर्चा को एक नया मसाला जरूर दे दिया है।

(नोट: ये खबर सिर्फ ज्योतिषी के आधार पर लिखी गई है, वनइंडिया हिंदी किसी ज्योतिषी और कुंडली का समर्थन नहीं करता है)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+